Registration For The ‘mera Yuva Bharat’ Campaign Has Begun. – Shimla News



Registration for the 'Mera Yuva Bharat' campaign has begun.



शिमला। डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को मेरा युवा भारत अभियान की जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि युवा 15 अगस्त तक माई भारत वेबसाइट पर पंजीकरण कर मेरा युवा भारत अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करेगा। अभियान 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न स्वयंसेवी गतिविधियों से जोड़ता है। उपायुक्त ने ओशिन शर्मा, दिव्यांशी, कनिष्क और तरुण शर्मा को अनुभव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में अतिरिक्त जिलाधीश सचिन शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद




Leave a Comment