Deogarh News: देवघर जिला क्रिकेट संघ के नई कार्यकारिणी चुनाव के तिथि की घोषणा, Deogarh Hindi News


Follow us on Google News
share

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि।कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में मंगलवार को देवघर जिला क्रिकेट संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ

Deogarh News: देवघर जिला क्रिकेट संघ के नई कार्यकारिणी चुनाव के तिथि की घोषणा

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में मंगलवार को देवघर जिला क्रिकेट संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ के सचिव बिजय झा की अध्यक्षता में जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी का पुनर्गठन के लिए आगामी दिनों में कराए जाने वाले चुनाव को लेकर उपस्थित सदस्यों के बीच चर्चा की गई। चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद इसके तिथियों को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और तय हुआ की पूरी चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी पारदर्शिता से कराया जाएगा। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रपत्र का वितरण 21 एवं 22 जुलाई 2026 शाम 6 बज़े तक।

चुनाव नामांकन प्रपत्र जमा की अंतिम तिथि/समय 23 जुलाई 2026 शाम 6 बज़े तक। नामांकन वापसी की तिथि/समय 24 जुलाई 2026 शाम 4 बज़े तक। नामांकन प्रपत्र जांच 24जुलाई 2026 शाम 4 बज़े से शाम 6 बज़े तक। चुनाव (मतदान) की तिथि/समय : 26 जुलाई 2026(रविवार) शाम 4 बज़े तक। मतगणना एवं परिणाम घोषणा की तिथि/समय 26जुलाई 2026 शाम 6 बजे एवं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) 26 जुलाई 2026 चुनाव परिणाम घोषणा के बाद शाम 6:30 बजे तय किया गया। संघ द्वारा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मतदान अधिकारी के रूप में देवघर के अधिवक्ता राजकुमार शर्मा होंगे। साथ ही झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक के देखरेख में चुनाव संपन्न किया जाएगा। इस बैठक में सचिव विजय झा के अलावा मन्ना सिंह, ज्ञान प्रकाश, अनिल झा, इफ्तिखार शेख,अतिकुर रहमान, अमरेंद्र कुमार, मिंटू सिंह, रंजन कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश दुबे एवं आलोक राजहंस उपस्थित थे।



Leave a Comment