Health
oi-Staff
Nautapa 2026: नौतपा तब होता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इन दिनों को सबसे मुश्किल समय माना जाता है। नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने जा रही है, जो कि 2 जून तक रहेगा। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की किरणों का असर धरती पर सबसे ज्यादा महसूस होता है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में, अगले 9 दिनों तक तेज धूप और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। डॉक्टरों के मुताबिक, नौतपा के दौरान खानपान, पानी और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देकर गर्मी से होने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है। तो आइए, जानते हैं नौतपा में क्या करें और नहीं –

नौतपा से बचने के आसान उपाय
1. शरीर को हाइड्रेट रखें
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। इसके अलावा, नारियल पानी, जूस और मौसमी फल का सेवन भी फायदेमंद है। इस दौरान ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें।
2. दोपहर की धूप से बचें
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें।
3. हल्के रंग के कपड़े पहनें
सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें। बाहर जाते समय टोपी, छाता और सनग्लास का इस्तेमाल करें।
4. शरीर को ठंडा रखें
ठंडे पानी से नहाएं, पंखे या कूलर में रहें और जरूरत पड़ने पर गीले तौलिए का इस्तेमाल करें।
5. हल्का और ताजा खाना खाएं
गर्मी में तला-भुना और बाहर का खाना कम खाएं। घर का ताजा और हल्का भोजन जैसे दही, सलाद, दाल-चावल और मौसमी फल ज्यादा फायदेमंद रहते हैं।
6. ज्यादा मेहनत वाले काम से बचें
तेज गर्मी में भारी काम या ज्यादा वर्कआउट करने से शरीर जल्दी थक सकता है। कोशिश करें कि ज्यादा मेहनत वाले काम सुबह या शाम के समय करें।
7. बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान
नौतपा के दौरान बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। उन्हें धूप और गर्मी से बचाकर रखें और समय-समय पर पानी व हल्का भोजन देते रहें।
8. बंद गाड़ी में न बैठें
धूप में खड़ी बंद गाड़ी बहुत जल्दी गर्म हो जाती है। कभी भी बच्चों या बुजुर्गों को अकेला गाड़ी में न छोड़ें।
9. हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें
चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, तेज पसीना या शरीर ज्यादा गर्म लगना हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें।
10. ठंडी पट्टी का करें इस्तेमाल
अगर तेज गर्मी या बुखार महसूस हो तो माथे पर ठंडी पट्टी रखें। तबीयत ज्यादा खराब लगे तो बिना देरी डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
Story first published: Sunday, May 24, 2026, 11:22 [IST]