पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दिसंबर 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।
अक्टूबर 1989 में उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। अमरनाथ का अंतरराष्ट्रीय करियर 19 साल और 310 दिन का रहा।
उन्होंने 69 टेस्ट और 85 वनडे खेले। टेस्ट में उन्होंने 42.50 की औसत से 4,378 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 1,924 रन निकले।
उनके नाम टेस्ट में 32 और वनडे में 46 विकेट भी दर्ज हैं।