IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट…रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान | New IRCTC website upgrade from today Tatkal bookings fewer CAPTCHAs fare calendar and what more


IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट…रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

IRCTC New Website: आज IRCTC की एक नई और बेहतर वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। ANI की 11 जून की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा तब की गई जब राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने केंद्रीय मंत्री से IRCTC वेबसाइट और टिकट बुक करते समय होने वाली परेशानियों के बारे में शिकायत की। रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान…

IRCTC New Website

IRCTC की नई वेबसाइट में क्या-क्या फीचर्स है?

  • सबसे बड़े अपग्रेड में से एक है टिकट बुकिंग क्षमता में भारी बढ़ोतरी। ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की 12 जून की रिपोर्ट के अनुसार, जहां मौजूदा सिस्टम प्रति मिनट लगभग 32,000 टिकट बुकिंग संभाल सकता है, वहीं नई वेबसाइट प्रति मिनट 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग प्रोसेस करने में सक्षम होगी।
  • नया रिजर्वेशन सिस्टम हर मिनट 40 लाख से ज्यादा पूछताछ (enquiries) संभाल सकेगा, जबकि मौजूदा क्षमता हर मिनट 4 लाख पूछताछ की है।
  • रिपोर्ट में अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में शामिल होने वाली कई सुविधाओं के बारे में भी बताया गया है कि अब यात्री बुकिंग के समय अपनी पसंद की सीट चुन सकेंगे।
  • एक नया किराया कैलेंडर (fare calendar) यूजर्स को अलग-अलग यात्रा तारीखों पर टिकट की कीमतों की तुलना करने में मदद करेगा।
  • यह प्लेटफॉर्म कई भाषाओं को सपोर्ट करेगा, जिससे यह भारत के अलग-अलग हिस्सों के यूजर्स के लिए ज्यादा आसान हो जाएगा।
  • आपको बता दें कि एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों के लिए इंटीग्रेटेड सेवाएं दी जाएगी।
  • इसके अलावा नई वेबसाइट से फालतू पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले चमकते ग्राफिक्स हटा दिए जाएंगे, और ऐसे अनावश्यक कैप्चा (CAPTCHAs) से भी बचा जाएगा जो अक्सर बुकिंग की प्रक्रिया में रुकावट डालते हैं। उम्मीद है कि इन बदलावों से यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग आसान हो जाएगी।
  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नई वेबसाइट पर यात्री स्लीपर, AC 3 टियर, AC 2 टियर और दूसरी क्लास की अलग-अलग जांच करने के बजाय, सभी क्लास में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे।



Leave a Comment