प्रिंस से किंग बनने की राह पर शुभमन गिल, 7 महीने से ODI में नहीं रुक रहा बल्ला, विराट को भी छोड़ा पीछे – shubman gill surpass virat kohli in odi average scored 5 fifty in last 6 odi innings


विराट कोहली के बाद शुभमन गिल का अगली पीढ़ी का बेस्ट भारतीय बल्लेबाज माना जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन की पारी खेल उन्होंने प्रिंस से किंग बनने की राह पर पहला कदम बढ़ा दिया है।

Virat Kohli - Shubman Gill
प्रिंस से किंग बनने की राह पर शुभमन गिल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में हर पीढ़ी में एक ऐसा बल्लेबाज आता है जो विश्व भर में अपना नाम कमाता है। ये रवायत सुनील गावस्कर के बाद सचिन तेंदुलकर ने आगे बढ़ाई। फिर विराट कोहली ने अपने खेल से दुनिया को कदमों में झुकाया। जिस वजह से उन्हें किंग भी कहा जाता है। विराट अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा? इस सवाल का जवाब शुभमन गिल के रूप में सामने खड़ा है। वह भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं और अपने बल्ले की गूंज से हैरान भी कर रहे हैं।

शुभमन गिल बनने वाले हैं अगले किंग?

शुभमन गिल मौजूदा समय में अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। खास तौर से वनडे प्रारूप में उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा है। गिल ने आखिरी 6 वनडे पारियों में 5 फिफ्टी जड़ी हैं। ये सिलसिला साल 2026 की शुरुआत में भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू हुआ। जहां पहले 2 मैचों में उन्होंने 56-56 रन की पारी खेली। तीसरे मुकाबले में 18 गेंदों में 23 रन बनाए। फिर अफगानिस्तान के खिलाफ 66 गेंदों में 84 रन बनाए। फिर दूसरे मैच में 154 रन अपने करियर का दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग पारी

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में शुभमन गिल ने 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 75 गेंदों में 80 रन बनाए। हैमस्ट्रिंग और ग्रॉइन में तकलीफ होने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसा लग रहा था कि एक और शतक उनके नाम लिखा हुआ है। गिल का पारी का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: 11 और 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। श्रेयस अय्यर (35) और केएल राहुल (1) भी संघर्ष करते हुए नजर आए। नौबत ये आ गई कि वाशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल को फिफ्टी बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलानी पड़ी। अगर ऊपर से गिल की पारी नहीं आती तो नतीजा इंग्लैंड के पक्ष में भी जा सकता था।

औसत के मामले में विराट से आगे गिल

इसके साथ ही आपको बता दें कि वनडे फॉर्मेट में कम से कम 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल का औसत सबसे ज्यादा है। उन्होंने 65 मुकाबलों में 60 की औसत से 3271 रन बनाए हैं। विराट कोहली 58.50 की औसत के साथ 14,802 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें