Ram Mandir Bharti 2026: राम मंदिर में निकली भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, बस ये हैं शर्तें – shri ram janmbhoomi teerth kshetra invites online application for ceo recruitment graduate with relevant experience can apply


अयोध्या के राम मंदिर में नई भर्ती निकाली गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की तरफ से इसका विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।

ram mandir jobs 2026
राम मंदिर भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- https://x.com/ShriRamTeerth)
Ayodhya Ram Mandir Recruitment 2026 : प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में नौकरी पाना श्रद्धा, सम्मान और सेवा हर तरह से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। जो भी लोग यहां नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बहुत बड़ा अवसर आ गया है। चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर में नई भर्ती निकाली गई है। राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पूर्व ट्विटर पर सीईओ के पद से जुड़ा भर्ती विज्ञापन साझा किया गया है। जिसमें पद से जुड़े कर्तव्य, वेतन एंव सुविधाएं, आवेदन की शर्तें और अप्लाई करने की लास्ट डेट का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक ही कैंडिडेट्स इस पद के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

राम मंदिर सीईओ के लिए योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री हासिल की हो। इसमें विषय या स्ट्रीम से जुड़ी कोई विशेष फील्ड नहीं रखी गई है। जो अभ्यर्थी सिंपल ग्रेजुएट हैं, वो भी शैक्षिक रूप से योग्य होंगे।
  • उम्र: आवेदकी की उम्र 50-70 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • अनुभव: बड़े सार्वजनिक संगठन/संस्था/विभाग/कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का कम से कम 20 सालों का अनुभव होना चाहिए। यह एक्सपीरियंस सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क (PR), आईटी सिक्योरिटी, लीगल आदि फील्ड में कार्य और मार्गदर्शन का होना चाहिए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी या मंदिर/हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह के एक्सपीरियंस, अनुभव और कौशल रखने वाले रिटायर्ड अधिकारी भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • धार्मिक: विज्ञपान के अनुसार कैंडिडेट का सक्रिय हिंदू होना जरूरी है।( श्रीरामभक्त वैष्णव वांछनीय)
  • भाषा ज्ञान: हिन्दी और इंग्लिश की अच्छी नॉलेज होना जरूरी है।

18 जुलाई लास्ट डेट

राम मंदिर सीईओ की इस वैकेंसी के लिए योग्य कैंडिडेट्स लास्ट डेट 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ईमेल के जरिए searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजना होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कैंडिडेट की नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए की जाएगी। जिसे बाद में प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

सैलरी और सुविधाएं क्या मिलेंगी?

राम मंदिर सीईओ की सैलरी और सुविधाएं आपसी बातचीत के जरिए तय की जाएंगी। विज्ञापन में इसकी कोई निश्चिम रकम नहीं बताई गई है। सीईओ मंदिर के महामंत्री के प्रति जवाबदेह होंगे। इस पद पर जिम्मेदारी और दायित्व के बारे में भी नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है। आवेदन से पहले आप इन कर्तव्यों के बारे में भी ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं।

  • सीईओ संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाते समस्त वैधानिक , प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की देखरेख करेगा।
  • संस्था के स्वरूप के अनुसार कार्य प्रणाली और संगठन तैयार करना।
  • संस्था के अधिकारियों, सेवकों और कर्मचारियों के शीर्ष पद का दायित्व संभालना।
  • सभी तरह की वैधानिक, नियामक और ट्रस्ट की जरूरत के मुताबिक आवश्यक्ताओं को देखना और उनके लिए काम करना।
  • सभी तरह के कार्यों का कुशल संचालन।
  • संस्था की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना और आवश्यक्तानुसार स्थानीय, प्रादेशिक और केंद्र सरकार से समन्वय रखना।
  • राम मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का ध्यान रखना। इसी तरह सीईओ पर अन्य तरह की जिम्मेदारियां भी होंगी।

आवेदन से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें