अब हैवानियत शुरू…आज आ रहा है अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का टीजर, यूजर्स बोले-विलेन रोल में देखने का इंतजार, Bollywood Hindi News


अक्षय कुमार अब कॉमेडी फिल्में करने के बाद साइको थ्रिलर में नजर आएंगे। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म हैवान के टीजर आने की जानकारी दी है। जानिए आज कितने बजे आ रहा है हैवान का टीजर।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने प्रियदर्शन की फिल्म हैवान की शूटिंग खत्म की और आज फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है कि हैवान का टीजर आज रात 8 बजे आएगा। खिलाड़ी कुमार के इस पोस्ट के बाद फैंस इस फिल्म की पहली झलक के लिए एक्साइटेड हैं और टीजर का इंतजार कर रहे हैं। हैवान मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है।

अक्षय कुमार ने दी हैवान के टीजर की जानकारी

अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से कॉमेडी फिल्मों में नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी ये साइको थ्रिलर फिल्म दस्तक देने के लिए तैयार है। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत हंसा लिया, अब कल से हैवानियत शुरू’। कैप्शन में लिखा है, ‘कल रात 8 बजे, और इस बार मजाक नहीं होगा।’

यूजर्स रिएक्शन

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इंतजार कर रहा हूं गुरु जी हैवानियत मूवी का’, एक और यूजर ने लिखा ‘कुछ बड़ा आने वाला है’, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘मैं हैवान के लिए एक्साइटेड हूं, अक्षय कुमार को विलेन बने देखने में मजा आएगा।’

फिल्म हैवान की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक रिटायर्ड जज से शुरू होती है। जज ने एक एक ऐसे शख्स को सजा सुनाई थी जो खुद को निर्दोष मानता था। जब कैदी जेल से रिहा होता तो जज और उसके परिवार से बदला लेना चाहता है। जज का मर्डर हो जाता है और और उनके अंधे लिफ्टमैन पर आरोप लगता है। वही लिफ्टमैन जज की बेटी रक्षा करता है। केस को सुलझाने में मदद करता है। ये अंधा किरदार सैफ अली खान ने निभाया है और उस कैदी के रूप में विलेन बने दिखेंगे अक्षय कुमार। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की फिल्में

फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है जिन्होंने ओरिजिनल मलयालम फिल्म ओप्पम का डायरेक्शन किया था। ओप्पम में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। वहीं डायरेक्टर ने ये कन्फर्म किया कि रीमेक हैवान में भी मोहनलाल का छोटा रोल होगा। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने भूल भुलैया, भूत बंगला, भागम भाग, दे दना दन, गरम मसाला, हेरा फेरी जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। अब हैवान का इंतजार हो रहा है। फिल्म का टीजर आज रात 8 बजे आने वाला है।



Leave a Comment