Punjab Politics: ‘यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं…’ राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई में मची कलह के बीच राज्य प्रभारी भूपेश बघेल ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग को हटाने की मांग की है.

इस मांग के बीच पंजाब की रिपोर्ट प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को सौंप दी है. रिपोर्ट सौंपने के बाद बघेल ने पंजाब में अध्यक्ष बदलने पर प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने कहा यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं है. बघेल ने दावा किया कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा.

अब देखना होगा कि इस रिपोर्ट के बाद हाईकमान पंजाब को लेकर क्या फैसला करता है.

‘पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं’, CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट



Leave a Comment