बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि फूड्स के शेयरों में मचा हाहाकार! एक घंटे में ही 11% टूट गए शेयर्स, आखिर क्या है वजह


Last Updated:

Patanjali Foods Share Price: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर 15 जुलाई को करीब 11% तक टूटकर जून 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए है. शेयर में जून 2024 के बाद सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम भी दर्ज हुआ है, जिससे तेज बिकवाली देखने को मिली है. पिछले 1 साल में स्टॉक करीब 40% और पिछले दो साल में 32% से ज्यादा गिर चुका है.

पंतजलि फूड्स के शेयरों में मचा हाहाकार! एक घंटे में ही 11% टूट गए शेयर्सZoom

पतंजलि फूड्स के शेयर्स में आज 15 जुलाई को भारी गिरावट देखी जा रही है.

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर्स में आज 15 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी के शेयर्स सुबह 10:30 बजे 11% के करीब फिसलकर 362 रुपये पर आ गए हैं. जबकि 14 जुलाई को कंपनी के शेयर्स 407 रुपये के भाव पर बंद हुए थे. कंपनी के शेयर्स में गिरावट क्यों आई है, ये बताते हैं.

बता दें कि पंतजलि फूड्स के स्टॉक्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम जोरदार नजर आई है. हालांकि पतंजलि के शेयर्स में रोज लगभग 25 लाख शेयर्स का ट्रेड होता है लेकिन आज आधे घंट में ही 67 लाख से ज्यादा के शेयर्स में ट्रेड हो चुका है.

कंपनी के शेयर्स का रिटर्न

कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 हफ्ते में BSE पर 15% का नेगेटिव रिटर्न दिया है. 2 हफ्तों में 16% लुढ़का है और एक महीने में तो 18% तक गिर चुका है. एक साल की बात करें तो भी इसके शेयर्स ने 40 फीसदी का नेगेटिव रिर्टन ही दिया है. पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर्स 32.85% तक लुढ़के हैं. कंपनी ने पिछले 5 सालों में भी 5% का नेगेटिव रिटर्न ही दिया है.

साल 2023 के बाद अब आई भारी गिरावट

Patanjali Foods के शेयर्स जून 2023 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. साथ ही, इसमें जून 2024 के बाद सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम दर्ज हुआ, जो निवेशकों की तेज खरीद-बिक्री का संकेत है. शेयर अपने लगभग तीन साल के निचले स्तर के करीब कारोबार करता दिखा, जिससे बाजार में कंपनी को लेकर निवेशकों की चिंता और बढ़ गई.

4 नई कंपनियों के आईपीओ लाने की तैयारी

साल 2023 की कई रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र था कि पतंजलि ग्रुप अगले पांच सालों में अपने चार कारोबारों को शेयर बाजार में लिस्ट (IPO) करने की योजना बना रहा है. इनमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि मेडिसिन, पतंजलि लाइफस्टाइल और पतंजलि वेलनेस शामिल हैं. कंपनी का फोकस इन कारोबारों के विस्तार के लिए फंड जुटाना और अलग-अलग बिजनेस को विकास की तरफ ले जाना था. फिलहाल, कंपनी ने इनकी लिस्टिंग की कोई नई अपडेट नहीं दी है.

कंपनी के शेयर्स पर एक्सपर्ट्स की राय

यूनिवेस्ट मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार, पतंजलि फूड्स के शेयर का 12 महीने का एवरेज टारगेट प्राइस 1,999 रुपये है. शेयर में करीब 20% से 40% तक बढ़त की संभावना जताई गई है. अगर कोई निवेशक 2 से 3 साल के नजरिए से निवेश करता है, तो पतंजलि फूड्स का शेयर 2,568 रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, यह एक बुल केस टारगेट है, इसकी कोई गारंटी नहीं है. शेयर बाजार में निवेश हमेशा बाजार की स्थिति, कंपनी के परफॉर्मेंस और अन्य रिस्क पर निर्भर करता है.

हालांकि, यह सिर्फ एक्सपर्ट्स का अनुमान है और शेयर बाजार में निवेश हमेशा बाजार की स्थितियों और रिस्क पर निर्भर करता है. ऐसे में अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही निवेश करें.

About the Author

authorimg

यशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें



Leave a Comment