Video: कौशांबी में पलटा ट्रक, बकरियां लूटने की मची होड़



उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बकरीद से पहले इटावा से पश्चिम बंगाल जा रहा बकरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर पड़े मदद की गुहार लगाते रहे. लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों की मदद करने के बजाय सड़क पर बिखरी बकरियों को पकड़ने और ले जाने की होड़ लगा दी.


Leave a Comment