CERT-In Scientist B Recruitment 2026: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने साइंटिस्ट-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती वैज्ञानिक एवं तकनीकी पदों पर सीधी नियुक्ति के जरिए की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी तरह के कार्य अनुभव की जरूरत नहीं है, जिससे यह नए स्नातकों के लिए भी एक शानदार अवसर बन गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 133 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-ए स्तर का पद मिलेगा और आकर्षक वेतन पैकेज भी दिया जाएगा। यह वेतनमान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), इसरो (ISRO) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) जैसी संस्थाओं के समान स्तर का है।