Spain Vs France:स्पेन की जीत के बाद कोच फुएंते ने खोला सफलता का राज, डेशां बोले- हम अपने स्तर पर नहीं खेल पाए – Fifa World Cup 2026: Luis De La Fuente Hails Spain’s Teamwork, Didier Deschamps Admits France Fell Short


फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने टीम की एकजुटता और अनुशासन को सफलता की सबसे बड़ी वजह बताया। वहीं फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां ने स्वीकार किया कि उनकी टीम तकनीकी और आक्रामक दोनों मोर्चों पर अपने स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसका खामियाजा उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा।


FIFA World Cup 2026: Luis de la Fuente Hails Spain’s Teamwork, Didier Deschamps Admits France Fell Short

फुएंते और डेशॉ
– फोटो : IANS



विस्तार

स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व कप फाइनल में जगह बना ली। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो के गोलों की बदौलत स्पेन ने शुरुआत से अंत तक मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। जीत के बाद जहां स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने टीम की एकजुटता को सफलता का सबसे बड़ा कारण बताया, वहीं फ्रांस के कोच डिडिएर डेशॉ ने माना कि उनकी टीम अपने सामान्य स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकी।




Leave a Comment