आर अश्विन ने कुलदीप यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कुलदीप को प्लेइंग 11 से बाहर रखने से अश्विन खासा नाराज है।

कुलदीप के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एजबेस्टन में इंग्लैंड पर 6 विकेट से जीत में भारत ने कुलदीप की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना। मैं यह कहना चाहता हूं कि ये दोनों वनडे विश्व कप 2027 की टीम में फिट नहीं होंगे। दोनों फिंगर-स्पिनर हैं। कुलदीप की जगह बनेगी, और हर्षित राणा फिट और अच्छा खेले, तो टीम के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। इसलिए, कुलदीप को अभी टीम का समर्थन मिलना चाहिए। कुलदीप यादव एक मैच-विजेता स्पिनर हैं और किसी भी फेज गेंदबाजी कर मैच बदल सकने की क्षमता रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है।’
कुलदीप को नहीं मिलता टीम में समर्थन
पूर्व स्पिनर ने कहा कि मौजूदा प्रबंधन ने कुलदीप का उतना समर्थन नहीं किया है। उन्हें उसका सहयोग करना चाहिए। वह एक मैच विजेता खिलाड़ी है और इस समय उसका आत्मविश्वास बढ़ाना बहुत जरूरी है। अगर कुलदीप को 2027 विश्व कप में सही मनोदशा के साथ जाना है, तो उसे मौके मिलते रहना चाहिए। मैं चाहूंगा कि कुलदीप को मुख्य स्पिनर के तौर पर खिलाए।
हार्दिक पंड्या को बताया बेस्ट ऑलराउंडर
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या के सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया। दूसरे विकल्प के रूप में उन्होंने नितीश रेड्डी का नाम लिया। शिवम दुबे को लेकर वे सहज नहीं देखी। उन्होंने कहा, ‘शिवम दुबे ने जो भी किया, मुझे वह पसंद आया। अगर हार्दिक और नितीश चोटिल हैं, तो शिवम को लेना चाहिए। मुझे उनका इस्तेमाल करने का तरीका पसंद आया। उन्होंने 6 ओवर फेंके जो मुझे सच में पसंद आए। उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की। लेकिन उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए आखिरी पसंद का ऑलराउंडर होना चाहिए।’
अश्विन ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से गिल ने तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी की है और भारतीय टेस्ट टीम के साथ आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (जीटी) की कप्तानी की है, मैं 50 ओवर के फॉर्मेट में एक अथॉरिटी वाले कप्तान को लेकर बहुत सकारात्मक उम्मीद कर रहा हूं।
