Apple को पछाड़ नंबर-1 बना ये ब्रांड, फ्लैगशिप में देता है 200MP कैमरा – Samsung become number 1 global brand surpass Apple ttecr


अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल इस साल के पहले क्वार्टर में दुनियाभर में नंबर-1 की पॉजिशन पर मौजूद थी. अब साल के दूसरे क्वार्टर में ऐपल को पछाड़ते हुए कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बाजी मार ली है. ये जानकारी काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने दी है. 

सैमसंग दुनियाभर के मार्केट में मौजूद है और हर एक प्राइस सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करती है. अब ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन नंबर-1 पॉजिशन पर आ गया है. 

सैमसंग दुनियाभर के मार्केट में मौजूद है और हर एक प्राइस सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करती है. अब ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन नंबर-1 पॉजिशन पर आ गया है. सैमसंग का ग्लोबल मार्केट शेयर 24 परसेंट पर मौजूद है. 

ऐपल का मार्केट शेयर दूसरे क्वार्टर में करीब 20 परसेंट तक पहुंच गया है. जबकि कंपनी ने बीते साल की तुलना में 3 परसेंट की वृद्धि हासिल की है. यह इकलौती कंपनी है, जिसने कीमत में इजाफा नहीं किया है. 

कई स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ा दी हैं क्योंकि मेमोरी व अन्य कंपोनेंट की कीमत में इजाफा हुआ है. हालांकि ऐपल ने अपने कुछ प्रोडक्ट की कीमत में इजाफा किया है, लेकिन आईफोन की कीमत में इजाफा नहीं किया है, जिसकी वजह से प्रोडक्शन स्लो हो चुका है. 

iPhone 17 की भारी डिमांड 

ऐपल ने बीते साल सितंबर में iPhone 17 को लॉन्च किया था, जिसको रिकॉर्ड बिक्री की गई है. इसकी वजह से कंपनी को पहले क्वार्टर में अच्छी उछाल मिली और वह नंबर-1 की पॉजिशन पर पहुंच गई.  

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा भी पॉपुलर 

साल के दूसरे क्वार्टर में सैमसंग कंपनी को गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा की लॉन्चिंग से काफी फायदा हुआ है, जिसकी वजह से ब्रांड साल के दूसरे क्वार्टर में नंबर-1 पॉजिशन पर आ चुका है.  

इन सभी के बावजूद ऐपल को इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. ऐपल अपने मार्केट शेयर और रेवेन्यू को आगे बढ़ाता रहेगा. साथ ही कंपनी आने वाले दिनों में अपने प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा करेगी. 

साल के दूसरे क्वार्टर में दुनियाभर में स्मार्टफोन शिपमेंट में बीते साल की तुलना में 11 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है. यह साल 2013 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है.

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, ओप्पो का मार्केट शेयर 11 परसेंट का है,जबकि वीवो का मार्केट शेयर 8 परसेंट है. शाओमी का 12 परसेंट मार्केट शेयर है. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment