‘हैंड ऑफ़ गॉड’, कान खिंचाई और फ़ॉकलैंड की जंग: अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड क्या फ़ुटबॉल की ‘सबसे बड़ी लड़ाई’ है


माइकल ओवेन, डिएगो माराडोना और डेविड बेकहम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच फ़ुटबॉल का मुक़ाबला महज़ खेल तक सीमित नहीं रहता है. कई जानकार इसे ख़ूबसूरत खेल की सबसे बड़ी ‘लड़ाई’ मानते हैं

    • Author, एंडी क्रायर
    • पदनाम, बीबीसी स्पोर्ट सीनियर जर्नलिस्ट
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल. इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना. पीढ़ियों तक याद रखी जाने वाली प्रतिद्वंद्विता.

इस मुक़ाबले की अहमियत को पूरी तरह बयान करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं.

बुधवार को अटलांटा में लियोनेल मेसी अपने करियर में पहली बार इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेलेंगे. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड को 60 साल के इंतज़ार का अंत करने से रोक दे.

वर्ल्ड कप में दोनों देशों की यह प्रतिद्वंद्विता 1962 में शुरू हुई थी. तब से इसमें शानदार गोल, विवाद और रेड कार्ड लगातार देखने को मिले हैं.

लेकिन यह प्रतिद्वंद्विता सिर्फ़ मैदान तक सीमित नहीं है. ख़ासकर 1980 के दशक के फ़ॉकलैंड युद्ध को लेकर राजनीतिक तनाव दोनों देशों के रिश्तों पर हावी रहा है. अर्जेंटीना के खिलाड़ी और प्रशंसक आज भी फ़ुटबॉल गीतों में इस संघर्ष का ज़िक्र करते हैं.



Leave a Comment