फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला: मेसी ने कैसे आख़िरी मिनटों में इंग्लैंड के सपनों पर पानी फेर दिया


फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 15 जुलाई 2026 को अटलांटा स्टेडियम में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल की समाप्ति के बाद लियोनेल मेसी को कंधों पर उठाकर जश्न मनाते अर्जेंटीना के खिलाड़ी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

“अर्जेंटीना, लियो के आख़िरी गोल के लिए, मैं तुम्हें लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनते देखना चाहता हूँ.”

2026 के फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के दौरान अर्जेंटीना के प्रशंसकों का यह गीत हर जगह और हर समय गूंजता रहा है. सबसे मुश्किल पलों में भी उन्होंने इसी गीत से अपनी टीम का हौसला बढ़ाया.

और इस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को कई मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा है.

ताजा मिसाल बुधवार का सेमीफाइनल है. टीम 85वें मिनट तक 0-1 से पीछे थी, तभी एंजो फर्नांदेज़ ने शानदार गोल कर स्कोर बराबर कर दिया.

अटलांटा स्टेडियम में मौजूद अर्जेंटीना के प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बनता था.



Leave a Comment