शुक्रवार, 17 जुलाई को ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर कई नई और एक्साइटिंग फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें सामंथा रूथ प्रभु की तेलुगु क्राइम थ्रिलर ‘मा इंति बंगारम’ से लेकर, नाम जू ह्युक और रो यूं सियो के डार्क फैंटेसी के-ड्रामा ‘द ईस्ट पैलेस’ और ‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ (एक कमिंग-ऑफ-एज रोमांस सीरीज का फाइनल) तक शामिल हैं. यानी इस फ्राइडे के ओटीटी ऑप्शन को आप अपनी वीकेंड बिंज लिस्ट में शामिल कर खुद को फुल एंटरटेन कर सकते हैं. तो चलिए यहां जानते हैं फ्राइडे को और कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज कहां रिलीज हो रही हैं.
रक्तांचल सीजन 3
पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा ‘रक्तांचल’ का सीजन 3 को 2000 के दशक की शुरुआत के लखनऊ में सेट किया गया है. इस आखिरी सीजन में विजय सिंह की कहानी दिखाई गई है, जो वसीम खान से पुराने हिसाब-किताब बराबर करने के लिए छिपने की जगह से वापस लौटता है. इस लड़ाई में नए पॉलिटिकल खिलाड़ी भी शामिल होते हैं, जिससे टकराव और भी तेज़ हो जाता है. इस सीरीज़ में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और माही गिल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी 16 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है.
मां इंति बंगारम
‘मा इंति बंगारम’ एक एक्शन से भरपूर तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह कहानी स्वर्ण (सामंथा रूथ प्रभु) की है, जो पहले एक हत्यारी थी और अब अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती है. वो एक डेडीकेटेड बहू के तौर पर शांति से भरी लाइफ जी रही होती है, लेकिन जब उसका बेरहम अतीत उसका पीछा करता है, तो उसे मजबूरन अपनी सुकून से भरी जिंदगी छोड़कर वापस आना पड़ता है. इस शानदार फिल्म को ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर 17 जुलाई, शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं.
द डेविल
कन्नड़ पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ‘द डेविल’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आ रही है. यह फ़िल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक दिलचस्प पॉलिटिकल टकराव की कहानी है. प्रकाश वीर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में दर्शन ने लीड रोल प्ले किया है. इसे 17 जुलाई, फ्राइडे से जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं. हालांकि यह तेलुगु भाषा में अवेलेबल नहीं होगी.
ये भी पढ़ें:-आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच
रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम
रेडी ऑर नॉट टू हियर आई कम में जानलेवा सर्वाइवल गेम की वापसी हो रही है, इस बार, ग्रेस को अपनी बिछड़ी हुई बहन फेथ की रक्षा करनी है, क्योंकि कई ताकतवर परिवार सबसे बड़ी ताकत हासिल करने की खतरनाक लड़ाई में उनका शिकार कर रहे हैं, इस सीक्वल में हॉरर, सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म में समारा वीविंग और कैथरीन न्यूटन हैं और यह 16 जुलाई से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.
द ईस्ट पैलेस
ये डार्क फैंटेसी के-ड्रामा एक राजा (चो सेउंग वू) की कहानी है. राजा, क्राउन प्रिंस के महल पर मंडरा रहे एक जानलेवा श्राप का सच पता लगाने के लिए दो लोगों को बुलाता है. इनमें से एक गू चेओन (नाम जू ह्युक) है जो एक निडर लेकिन घमंडी तलवारबाज है और उसके पास भूतों को मारने की शक्ति है वहीं दूसरा सैंग गैंग (रो यून सियो) है वो दरबार की एक महिला है और उसे मरे हुए लोगों की आवजें सुनने का श्राप मिला है. इन सबको मिलकर उन खतरनाक सुपर नैचुरल पावर्स का सामना करना है जो शाही महल के लिए खतरा बनी हुई हैं, इसे नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई से स्ट्रीम कर सकते हैं.
डिजायर
‘डिजायर’ एक मैक्सिकन इरोटिक थ्रिलर फिल्म है जो लुसेरो (लुडविका पालेटा) की लाइफ पर बेस्ड है. लुसेरो एक काबिल वकील है उसकी जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आता है जब वह अपनी बेटी के अट्रैक्टिव स्विमिंग कोच मटियास (ऑस्कर कैसास) के साथ अफेयर में पड़ जाती हैय एक सीक्रेट रोमांस के तौर पर शुरू हुई यह कहानी जल्द ही चाहत और धोखे के एक खतरनाक जाल में बदल जाती है, क्योंकि उसकी बेटी को भी उसी आदमी से प्यार हो जाता है, जिससे एक टेंशन से भरा लव ट्राएंगल बन जाता है. इसे भी नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई यानी फ्राइडे से स्ट्रीम कर सकते हैं.
‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’
‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ ‘कमिंग-ऑफ-एज’ रोमांस का फीचर-लेंथ कॉनक्लूजन है, जो निक (किट कॉनर) और चार्ली (जो लॉक) की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमता है वे अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो रहे होते हैं. निक के यूनिवर्सिटी जाने और चार्ली के स्कूल में नई आजादी पाने के साथ, इस जोड़े को लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के इमोशनल चैलेंजेस फेस करने पड़ते हैं. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई, फ्राइडे से देख सकते हैं.
‘23,000 लाइव्स’
‘जुगेंड रेटेट’ की सच्ची कहानी से इंस्पायर’23,000 लाइव्स’ बर्लिन के युवा एक्टिविस्ट्स के एक ग्रुप की कहानी है. ये लोग मेडिटेरेनियन सी पार करने की कोशिश कर रहे रिफ्यूजियों को बचाने के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए एक पुराना रेस्क्यू शिप खरीदते हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई, शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन