New Cricket World Cup Formats: क्रिकेट के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर आई है, क्रिकेट वर्ल्ड कप अब नए फॉर्मेट पर शिफ्ट होने जा रहा है, जिससे यह गेम और भी रोमांचक होने जा रहा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुरुषों के 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 T20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। ICC का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य हर मैच को ज्यादा अहम, रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाना है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप में क्या बदलेगा?
दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत सीधे ग्रुप स्टेज से नहीं होगी।
सबसे पहले रैंकिंग में 12वें, 13वें और 14वें स्थान की टीमें सुपर सीरीज (Super Series) खेलेंगी। तीनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी और सिर्फ टॉप टीम ही अगले दौर में जगह बना पाएगी।
इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम मिलाकर कुल सात टीमें ‘सुपर 7’ में पहुंचेंगी।
नया क्रिकेट वर्ल्ड कप फॉर्मेट (ODI World Cup)
वनडे वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट आप यहां टेबल में देख सकते है-
|
फेज |
फॉर्मेट |
क्वालिफाई करने वाली टीमें |
|
राउंड 1 – सुपर सीरीज़ |
रैंक 12, 13 और 14 की टीमें राउंड-रॉबिन खेलेंगी |
टॉप (Top) टीम राउंड 2 में पहुंचेगी |
|
राउंड 2 – ग्रुप स्टेज |
6-6 टीमों के 2 ग्रुप (कुल 30 मैच) |
दोनों ग्रुप की टॉप 3-3 टीमें + दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से टॉप 1 टीम |
|
राउंड 3 – सुपर 7 |
7 टीमें राउंड-रॉबिन खेलेंगी (कुल 21 मैच) |
टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी |
|
सेमीफाइनल |
टॉप 4 टीमों के बीच 2 मुकाबले |
विजेता टीमें फाइनल में |
|
फाइनल |
विजेता बनाम विजेता |
विश्व कप चैंपियन |
सुपर 7 में सभी सात टीमें आपस में मुकाबले खेलेंगी और पॉइंट टेबल में टॉप चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद विजेता टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेगी।
2028 T20 वर्ल्ड कप में भी नया ट्विस्ट
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले 2028 टी20 वर्ल्ड कप में भी नया फॉर्मेट देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 20 टीमों से होगी, जिन्हें पांच ग्रुपों में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से दो-दो टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। अब इस फेज को “सुपर 10” कहा जाएगा, जहां 10 टीमें दो ग्रुपों में खेलेंगी।
टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल में
हर ग्रुप की टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को सीधी एंट्री नहीं मिलेगी। उन्हें दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा। इन मुकाबलों के विजेता बाकी दो सेमीफाइनल के स्थान हासिल करेंगे।
कैसा है नया T20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट
नए T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट आप यहां टेबल के माध्यम से देख सकते है-
|
फेज |
फॉर्मेट |
क्वालिफाई करने वाली टीमें |
|
ग्रुप स्टेज |
4-4 टीमों के 5 ग्रुप (कुल 30 मैच) |
हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें (कुल 10 टीमें) |
|
सुपर 10 |
5-5 टीमों के 2 ग्रुप (कुल 20 मैच) |
प्रत्येक ग्रुप की टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल में |
|
एलिमिनेटर |
एक ग्रुप की दूसरे स्थान की टीम बनाम दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान की टीम |
2 विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी |
|
सेमीफाइनल |
कुल 4 टीमों के बीच 2 मुकाबले |
विजेता टीमें फाइनल में |
|
फाइनल |
विजेता बनाम विजेता |
T20 विश्व कप चैंपियन |
नए फॉर्मेट में किसको मिलेगा फायदा
बोर्ड का मानना है कि नए फॉर्मेट से उभरती क्रिकेट टीमों को आगे बढ़ने के ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही, टूर्नामेंट के हर फेज और हर मैच का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ जाएगा।
हालांकि, इस नए फॉर्मेट को ICC बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, लेकिन इसकी अंतिम औपचारिक स्वीकृति नवंबर में होने वाली बैठक के बाद किया जायेगा।
First Published: Jul 16, 2026, 11:26 IST