10Kg LPG Navya सिलेंडर आधे घंटे में
Instamart LPG क्विक डिलीवरी की इस सर्विस की सबसे पहले शुरुआत के लिए बेंगलुरु को चुना गया है, जहां पर उपभोक्ता ऐप के जरिए एचपीसीएल के हाल ही में लॉन्च किए गए एचपी नव्या 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (HP Navya LPG Cylinder) का ऑर्डर कर सकेंगे. एचपी नव्या सिलेंडर (HP Navya Gas Cylinder) एक हल्का, जंग-रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है. ये सिलेंडर ट्रांसपैरेंट है, जो ग्राहकों को गैस के लेवल की मॉनिटरिंग की सुविधा देता है और इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी पेशेवरों, छात्रों और अन्य सभी के लिए उपयुक्त है, जो एक अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की तलाश में हैं. (Photo: AI Generated)