बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में, जहां शोहरत और दौलत अक्सर साथ-साथ चलती हैं, कैटरीना कैफ ने अपनी एक ऐसी खास पहचान बनाई है जो स्टारडम से कहीं आगे है. जहां एक तरफ वें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं तो वहीं वे काफी सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बेशुमार दौलत कमाई है. इन सबके बीच कैटरीना 16 जुलाई को यानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. चलिए यहां कैटरीना कैफ की नेटवर्थ के साथ ही ये भी जानते हैं कि वे कहां-कहां से पैसा कमाती हैं?
कैटरीना कैफ की कितनी है नेटवर्थ?
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ और ‘नमस्ते लंदन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में असल पहचान दिलाई. एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और आमिर खान तक बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया है और ‘राजनीति’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्में में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें भी बटोरी हैं. उनकी सलमान खान के साथ टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं. इसी के साथ कैटरीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं और वे फिल्मों से मोटी कमाई करती हैं. कैटरीना कैफ की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस 250 करोड़ की मालकिन हैं.

फिल्मों से कितनी फीस वसूलती हैं कैटरीना कैफ?
कैटरीना काफी समय से पर्दे से दूर हैं फिर भी वे हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक बनी हुई हैं, खबरों के मुताबिक उन्होंने ‘मैरी क्रिसमस’ के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले थे जबकि ‘टाइगर 3’ के लिए उनकी फीस 15 करोड़ से 21 करोड़ रुपये के बीच थी.

कहां कहां से कमाई करती हैं कैटरीना कैफ?
बता दें कि कैटरीना कैफ फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब पैसा कमाती हैं. वे कई लग्जरी ब्रांड्स का चेहरा हैं. कैटरीना एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये फीस वसूलती हैं. वहीं वे इंस्टाग्राम पर पेड एड के लिए 72.8 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच फीस लेती हैं. एक्ट्रेस अपने खुद के ब्यूटी ब्रांड से सालाना 100 करोड़ से ज्यादा कमाती हैं.
ये भी पढ़ें:-Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन
ब्यूटी ब्रांड का रेवेन्यू 350 करोड़ से ज्यादा
कैटरीना कैफ का ब्यूटी ब्रांड, ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty), 2019 में लॉन्च हुआ था और अब उनके बिज़नेस पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा बन गया है. फोर्ब्स ने पहले बताया था कि तीन साल के अंदर ही इसका सालाना जीएमवी 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था. बता दें कि नायका के साथ मिलकर लॉन्च किए गए उनके ब्यूटी ब्रांड ने 350 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रेवेन्यू हासिल किया है, जिससे वह बॉलीवुड की टॉप सेलिब्रिटी एंटरप्रेन्योर बन गई हैं.
कैटरीना कैफ की प्रॉपर्टीज और कार कलेक्शन
कैटरीना कैफ अथाह दौलत की मालकिन हैं. वहीं उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में सी फेसिंग एक शानदार 4-बीएचके अपार्टमेंट है जहाँ वह अपने पति, एक्टर विक्की कौशल के साथ रहती हैं. वहीं उनकी, लंदन में भी प्रॉपर्टीज हैं. एक्ट्रेस के पास लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन है जिसमें रेंज रोवर वोग एलडब्ल्यूबी भी शामिल है.
कैटरीना कैफ पर्सनल लाइफ
कैटरीना कैफ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने विक्की कौशल से शादी की है. ये जोड़ी एक बेटे के पेरेंट्स हैं. फिलहाल कैटरीना फिल्मों से दूर अपने बेटे संग मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.
ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच