खेल : नंबर पांच हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु, National Hindi News


नंबर पांच हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु जापान ओपन

नंबर पांच हान यू को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सिंधु जापान ओपन

-दो बार की ओलंपिक पदक विजेता का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

-सिंधु ने चीनी शटलर हान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 किया

टोक्यो, एजेंसी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। यह सिंधु का मौजूदा सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

स्पर्धा का विवरण

लगातार गेम में हराया : उन्होंने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी चीन की हान यू को लगातार गेम में हरा दिया। विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में चीनी शटलर को केवल 35 मिनट में 21-16, 21-14 से पराजित किया।

सिंधु का प्रदर्शन

गैर-वरीयता प्राप्त सिंधु ने धीमी शुरुआत के बाद पहले गेम के बीच में लय हासिल की। उन्होंने शटल को सटीक रूप से कोर्ट में चारों ओर हिट किया और रैलियों में कुशल प्लेसमेंट की मदद से हावी होकर बढ़त बना ली। इसके बाद पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने दूसरे गेम में पूरी तरह से दबदबा बनाया और 8-0 की बढ़त हासिल करने के बाद आसानी से मुकाबला जीत लिया।

अगला मुकाबला

रिकॉर्ड और मजबूत किया : इस जीत से सिंधु ने हान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी आन से-यंग के दूसरे दौर के मैच से हटने के बाद वॉकओवर मिल गया था।

अन्य प्रतियोगी

मिश्रित युगल में तनीशा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी के प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद सिंधु अब टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र खिलाड़ी बची हैं। तनीशा और ध्रुव की जोड़ी चीन की फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से 47 मिनट में 20-22, 17-21 से हार गई।

उपलब्धियाँ

कुनलावत ने नंबर दो को हराया : पूर्व पुरुष एकल विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुनलावत विदितसर्न ने मई में लगी पीठ की मांसपेशियों की चोट से उबरते हुए नंबर 2 खिलाड़ी जिया हेंग जेसन तेह को हराया। विदितसर्न ने सिंगापुर के जेसन तेह को 21-11, 21-16 से हराया।

उनके अलावा दुनिया के शीरेष खिलाड़ी शी युकी ने कनाडा के ब्रायन यांग को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले मे 16-21, 21-19, 21-18 से हराया। टूर्नामेंट में कई शीर्ष-रैंक वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग वजहों से संघर्ष करना पड़ा है।

सामान्य प्रश्न

सिंधु ने हान यू को किस स्कोर से हराया?

सिंधु ने हान यू को 21-16, 21-14 से हराया।

सिंधु का अगला मुकाबला किसके खिलाफ है?+

सिंधु का इस जीत के बाद हान यू के खिलाफ रिकॉर्ड क्या हो गया?+



Leave a Comment