एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म सिकंदर की असफलता के बाद साउथ सिनेमा के निर्देशक ए आर मुर्गदास ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए थे। उन्होंने भाईजान को फिल्म के सेट पर लेट आने का दावा किया था, जिसके बाद उनकी लेट लतीफी की चर्चा होने लगी थी।
अब इसी मामले को मद्देनजर रखते हुए वेटरन एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है। उन्होंने सलमान खान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो आलोचकों के किए करारा जवाब समान है।
सलमान को लेकर बोले परेश रावल
सलमान खान की लेट लतीफी को लेकर सिनेमाई गलियारे में अक्सर चर्चा होती रहती है। अब इस मामले पर हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर परेश रावल ने रिएक्ट किया है। हाल ही में परेश ने विक्की लालवानी को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को लेकर खुलकर बातचीत की है और कहा है-

सलमान के साथ मेरा कभी कोई ऐसा वाकया रहा ही नहीं, जिसमें कोई दिक्कत रही हो। जिस फिल्म में मैं काम किया है, उन सभी फिल्मों की शूटिंग पर वह टाइम से आया है और कभी लेट नहीं आया। वह बहुत फ्रेंडली नेचर का आदमी है।
सलमान और परेश की मूवीज
मालूम हो कि परेश रावल ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। 90वें के दशक से लेकर अब तक ये दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-