खेल : हर्षित की फिटनेस पर उठे सवाल, National Hindi News


Follow us on Google News
share

घुटने की सर्जरी से वापसी के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा के वजन में बढ़ोतरी ने उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। बीसीसीआई भी उनकी फिटनेस पर चिंतित है।

खेल : हर्षित की फिटनेस पर उठे सवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। घुटने की सर्जरी से वापसी के बाद अपनी पहली सीरीज में ही मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग) का शिकार हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा के फिटनेस कार्यक्रम पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के टी-20 चरण के लिए टीम से जुड़ने के समय उनका वजन बढ़ा हुआ था। उनका यह वजन ‘रिहैबिलिटेशन’ के दौरान ही बढ़ गया था। इसकी वजह से शायद उन्हें यह चोट लगी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेले। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिर्फ पांच मैच के बाद ही उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। बीसीसीआई ने तब कहा था, ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के दौरान हर्षित को दाहिनी पैर में अचानक दर्द महसूस हुआ। बाद में कराई गई स्कैन जांच में ‘ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग’ चोट की पुष्टि हुई। इस चोट के कारण वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए। इसमें उनके अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी。

रिहैब में वजन कैसे बढ़ा

गौतम गंभीर के टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि घुटने की सर्जरी, रिहैब और बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल पूरे करने के बावजूद हर्षित का वजन क्यों बढ़ गया। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हर्षित इस टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उन्हें लगभग 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले संभावित खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस दिनचर्या को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। हाल में जब वह टीम से जुड़े तो उनका वजन सामान्य से अधिक पाया गया। तेज गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी के लिए अतिरिक्त वजन शरीर पर दबाव बढ़ाता है और इससे ‘हैमस्ट्रिंग’ फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है। उनकी चोट इस बात का संकेत है कि घुटने की सर्जरी के बाद ‘रिहैब’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने और फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के बावजूद उन्होंने वजन नियंत्रण पर पूरी तरह ध्यान नहीं दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हर्षित राणा के वजन में वृद्धि का क्या कारण है?

हर्षित राणा का वजन ‘रिहैबिलिटेशन’ के दौरान बढ़ गया था, जिससे उन्हें चोट लगी।

बीसीसीआई ने हर्षित राणा की चोट पर क्या कहा?+

हर्षित राणा की चोट का प्रकार क्या था?+



Leave a Comment