दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बना भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड


Virat Kohli and Rohit Sharma Record: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में बड़ा कमाल करते हुए इतिहास रच दिया. अब रोहित और विराट पार्टनरशिप के जरिए भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 8 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. लिस्ट में हिटमैन और किंग कोहली की जोड़ी सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ से ऊपर तीसरे पायदान पर है.

इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी अव्वल नंबर पर है. दोनों की जोड़ी ने कुल 12400 रन बनाए. लिस्ट में दूसरा नाम सचिन तेंदलुकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी का नजर आता है. दोनों ने 11037 रन पार्टनरशिप के रूप में बनाए. 

भारत के लिए सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन सभी फॉर्मेट मिलाकर 

12400 रन: तेंदुलकर – गांगुली
11037 रन: तेंदुलकर – द्रविड़
8008 रन: रोहित – कोहली *
7626 रन: गांगुली – द्रविड़
7199 रन: सहवाग – गंभीर

दूसरे वनडे में हुई 61 रनों की साझेदारी 

कार्डिफ के दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की. इस दौरान हिटमैन ने 17 रन और किंग कोहली ने 36 रनों का योगदान दिया. बता दें कि रोहित ओपनिंग पर बैटिंग के लिए उतरे थे. गिल का विकेट गिरने के बाद कोहली नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आए और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी की. 

पहले वनडे में दोनों फ्लॉप 

बीते मंगलवार (14 जुलाई) बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे थे. रोहित ने 21 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे, जबकि कोहली 6 गेंदों में सिर्फ 05 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. 

टी20 सीरीज गंवाने के बाद वनडे सीरीज पर भारत की नजर 

इंग्लैंड दौरे पर पहले टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में मेन इन ब्लू को 0-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी. अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में जरूर जीत हासिल करना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि वनडे सीरीज का नतीजा क्या रहता है. 

 

यह भी पढ़ें: वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड



Leave a Comment