मधुबनी जिले में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार को 13 केंद्रों पर संपन्न हुई। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विषयों में विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की गईं। छात्रों ने बताया कि प्रश्न सरल थे। परीक्षा का संचालन शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हुआ।
मधुबनी,एक संवाददाता। जिले के 13 केंद्रों पर गुरुवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025- 2029) के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के एमडीसी सब्जेक्ट के अंतर्गत प्रथम पाली में मनोविज्ञान, भौतिक शास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संगीत विषयों की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में रसायन शास्त्र फारसी हिंदी एवं गृह विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। गुरुवार को इस परीक्षा में जिले के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। आरके कॉलेज जेएमडीपीएल कॉलेज, डीएनवाई कॉलेज, जेएन परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। द्वितीय पाली की परीक्षा के समय भी दोपहर लगभग 01 बजे से 2 बजे तक कॉलेज गेट के सामने सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। आरके कॉलेज, जेएमडीपीएल कॉलेज, जेएन कॉलेज, डीएन वाई कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन रूप से जांच की गई। छात्रों के बैग मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चिट पूर्जा किताब कॉपी सारे सामान मेन गेट के बाहर रखवा दिए गए।
परीक्षा के विषय और प्रश्न
आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा दे रही परीक्षार्थी रजनी कुमारी, अंजली कुमारी,पुष्पम कुमारी, प्रेरणा कुमारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा मनोविज्ञान विषय में हम लोगों से कुल 70 अंक के प्रश्न पूछे गए थे। हम लोगों से वस्तुनिष्ठ, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। इन्होंने बताया कि 21वीं सदी में कौशल विकसित करने में खेलों की भूमिका, खेलों में विभिन्न मनोवैज्ञानिक अवधarantá की भूमिका, जीवन शैली का सुख समृद्धि से क्या संबंध है, अधिगम क्या है, संवेदी बुद्धि क्या है, सुख समृद्धि की अवधारणा, व्यक्तित्व क्या है एवं खेल मनोविज्ञान के दायरे को समझाइए जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न आसान पूछे गए थे।
परीक्षा का संचालन
गुरुवार को जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एमडीसी सब्जेक्ट की परीक्षा के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में भूगोल, श्रम एवं समाज कल्याण, मैथिली, गणित, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र एवं समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में वनस्पति शास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, मॉनिटरी थिअरीज एंड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस एंथ्रोपोलॉजी, अर्थशास्त्र एवं ड्रामा विषयों की परीक्षा होगी।
सामान्य प्रश्न
✦मधुबनी जिले में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कब आयोजित हुई?−
स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार को आयोजित हुई।
✦कौन-कौन से विषयों की परीक्षा हुई?+