नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी का परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें 11.21 लाख परीक्षार्थी क्वालिफाई हुए और 58 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं। …और पढ़ें

हरियाणा के पांशुल बंसल टॉपर बने। फाइल फोटो
HighLights
-
NTA ने नीट यूजी का परिणाम गुरुवार देर रात घोषित किया।
-
11.21 लाख परीक्षार्थी क्वालिफाई हुए, 58% छात्राएं सफल रहीं।
-
पांशुल बंसल और आर्यन गुप्ता 715 अंक के साथ संयुक्त टॉपर।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी (NEET UG) का परिणाम गुरुवार देर रात घोषित क दिया। 11.21 लाख परीक्षार्थी क्वालिफाई हुए, जिसमें 58 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है।
हरियाणा के पांशुल बंसल टॉपर बने। वहीं, पंजाब के आर्यन गुप्ता ने भी टॉप किया। दोनों टॉपरों को सबसे अधिक 715 अंक मिले। दोनों परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉपर घोषित हुए।
पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी हर्षुल गर्ग ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 50 हासिल की है। हर्षुल की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हर्षुल के पिता सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल, पंचकूला में आयुष्मान भारत परियोजना के तहत चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। हर्षुल ने अपनी स्कूली शिक्षा पटेल पब्लिक स्कूल, राजपुरा (पटियाला) से पूरी की। हर्षुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया।