PM Modi Visit LIVE: ‘आप सभी को मेरी राम राम….’, हरियाणी में PM मोदी ने किया संबोधन का आगाज


चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी देकर रवाना  किया है. जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी, जिसका किराया पांच से 26 रुपये रखा गया है. इस ट्रेन से शून्य प्रदूषण होगा.  वहीं, 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

इस दौरान हरियाणा में 15000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. इसमें अंबाला–काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग (₹1,200 करोड़) भी शामिल है, जो कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनाएगा.

जानकारी के अनुसार, पीएम चंडीगढ़ और जींद में आयोजित कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जींद से करेंगे, जहां वह जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन हाइड्रोजन ईंधन तकनीक से संचालित होगी, जिसमें हाइड्रोजन को बिजली में परिवर्तित कर ट्रेन को चलाया जाता है. इसमें संचालन के दौरान कार्बन उत्सर्जन यानी प्रदूषण का स्तर शून्य रहता है.

हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के बाद मोदी करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

बाद में पंजाब के जालंधर दौरे के दौरान मोदी 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा उनकी आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य संपर्क व्यवस्था को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना है.

कुरुक्षेत्र में 447 करोड़ रुपए की परियोजना का आगाज

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक नागरिकों को करेंगे समर्पित. 17 जुलाई को जींद के कार्यक्रम से ऑनलाइन एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन और सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा. इन 5 फाटकों से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के निजात मिलेगी. पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि 17 जुलाई ऐतिहासिक सौगात का साक्षी बनेगा. युवा नेता साहिल सुधा ने कहा कि एलीवेटेड ट्रैक के सभी प्रमुख पुलों को आकर्षक फूलों से सजाया गया है. थानेसर सिटी रेलवे स्टेशन को विशेष रोशनी से जगमगाया गया है. लगभग तीन एकड़ भूमि पर बनने वाले सिख म्यूजय़िम का शिलान्यास भी किया जाएगा. यह म्यूजय़िम सिख इतिहास, परंपरा तथा कुरुक्षेत्र से जुड़े दसों सिख गुरुओं की पावन स्मृतियों को समर्पित होगा.

PM Modi Jind Visit: सोनीपत – जींद के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद

सोनीपत – जींद के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार
कृष्ण लाल पवार ने जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद
पवार ने कहा पहले चार देशों में ही चल रही थी हाइड्रोजन ट्रेन अब पांचवा देश बना हिंदुस्तान
जींद से सोनीपत 89 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन
जींद में होने वाली रैली में भी पहुंची इलेक्ट्रॉनिक और सीएनजी वाहन
कैबिनेट मंत्री ने कहा आज सभी जगह कार्यक्रमों में मंत्री इलेक्ट्रॉनिक वहां से ही पहुंचेंगे
इलेक्ट्रॉनिक वहां को लागू करने पर कहां सरकार का फैसला, अन्य गाड़ियों पर बोलते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ियां रहती है तैनात
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर किया पटवार कहा ट्रैक उन्होंने बनाया तो ट्रेन चलाने का कार्य बीजेपी पार्टी ने किया
कांग्रेस पार्टी 70 साल में जींद के लिए नहीं कर पाई वह कांग्रेस पार्टी बीजेपी की राह पर चलेगी कैसे
जींद से 9 नेशनल हाईवे निकालने का कार्य बीजेपी पार्टी ने किया
दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक पर बोले मंत्री कहा प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक
पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री पर बोले कैबिनेट मंत्री कहा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुद्धिजीवी आदमी
नीट की पेपर लीक मामले में तुरंत की गई जांच शुरू दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मंदिरों में सामने आ रही लगातार चोरी के मामलों पर कहा, 500 साल से नहीं बना था राम मंदिर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया लोगों का सपनापूरा
मंदिरों में हो रही चोरी के मामले पर कहा सरकार ने तुरंत की है जांच शुरू, सरकार की जांच लगातार जारी दोषियों के खिलाफ होगी सख्तकरवाई
जांच पूरी होने तक कुछ भी कहना गलत, कांग्रेस पार्टी पर जमकर बोला जुबानी हमला कहा विपक्ष हो चुका समाप्त
2047 तक देश में चारों तरफ खिलेगा कमल, अभय सिंह चौटाला के बयान पर किया पटवार मुख्यमंत्री आम जनता की पहली पसंद
रात के समय भी करते हैं जनता की समस्याओं का निवारण

PM Modi Jind Visit: देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे पावरफुल ट्रेन

PM Modi Jind Visit:हाइड्रोजन ट्रेन पर पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का बयान

पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का बयान: पीएम मोदी द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर बोली किरण चौधरी
अलग-अलग देशों की लड़ाई के चलते तेल संकट से पार पाने व पर्यावरण बचाने की मुहिम हैं ये
ये देश तो विकसित राष्ट्र बनाने की बड़ी कड़ी है
सबका साथ सबका विकास को लेकर ये पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच है
आज पीएम मोदी श्रुति चौधरी के प्रयासों से बने मेडिकल कॉलेज की भी सौगात दे रहे हैं
ये पीएम की सौगात ही नहीं, भिवानी के भविष्य का वरदान भी है
विपक्ष पर भी कटाक्ष कर गई किरण चौधरी
अच्छे कामों पर विपक्ष विरोध करने की बजाय खुश होना चाहिए
समारोह स्थल तक पैदल व इलेक्ट्रिक वाहनों में आने पर बोली
ये पर्यावरण बचाने व ग्रीन एनर्जी पर जोर देने का संदेश है
ग्रीन एनर्जी से ही हम दूसरे देशों पर निर्भरता को खत्म कर सकते हैं

PM Modi Jind Visit: देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को रवाना कर दिया गया

PM Modi Jind Visit: देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को रवाना कर दिया गया

देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जींद से सुबह11 बजे ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाया किया है. सोनीपत और जींद के बीच यह ट्रेन चलेगी. इसमें स्कूली बच्चों ने सफर किया. पीएम के अलावा, मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी मौजूद रहे. करीब 110 किमी की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन में 10 कोच हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यपाल असीम घोष भी मौके पर मौजूद रहे.

PM Modi Jind Visit: रेलमंत्री ने कहा- हाईड्रोजन ट्रेन एक माइलस्टोन है

PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री की जींद में इको फ्रेंडली रैली

आज प्रधानमंत्री की जींद में इको फ्रेंडली रैली, आज हरियाणा के नेता से रहे है ग्रीन एनर्जी का संदेश
पीएम के कार्यक्रम के लिए E वाहन और E रिक्शा का ले रहे है सहारा
गुरुग्राम के अप्रैल हाउस में रखा गया है वीडियो स्क्रीनिंग का कार्यक्रम
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा E-रिक्शा से पहुचे कार्यक्रम स्थल पर
ई-रिक्शा से विधायक अप्रैल हाउस में पहुंचे, पूरे हरियाणा में पर्यावरण को लेकर भाजपा दे रही संदेश
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए EV व्हीकल्स का करे इस्तमाल
विधायक ने विपक्ष पर भी जमकर साधा निशाना.

PM Modi Haryana Punjab Visit:: पीएम मोदी के 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे के कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई 2026 को होने वाले हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे के कार्यक्रम
हरियाणा – जींद
सुबह 11:00 बजे: पीएम मोदी जींद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन (जींद-सोनीपत रूट) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
सुबह 11:30 बजे: जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने बने मैदान में आगमन। यहां वो 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे: एकलव्य स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————-
चंडीगढ़: दोपहर 01:45 बजे: पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे.
दोपहर 01:50 बजे: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) और PGIMER से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम चंडीगढ़ को 6,600 करोड़ रुपये से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और एजुकेशन प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे।
दोपहर 02:00 बजे: पीजीआईएमईआर (PGIMER) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेस सेंटर का उद्घाटन।
दोपहर 02:15 बजे: चंडीगढ़ में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। (चंडीगढ़ में कुल पड़ाव करीब 50 मिनट का रहेगा)।
————————————————————–
पंजाब: दोपहर बाद करीब 4 बजे: पीएम मोदी पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे।
जालंधर कार्यक्रम: वो 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट सहित देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का डिजिटल उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और करतोली-अंबाला व अमृतसर-वाराणसी (संत रविदास एक्सप्रेस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर कार्यक्रम
दोपहर 03:40 बजे: पीएम मोदी चंडीगढ़ से एमआई-17 (MI-17) हेलीकॉप्टर के जरिए आदमपुर एयरपोर्ट होते हुए जालंधर के पीएपी (PAP) मैदान में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे।
दोपहर 03:50 बजे: हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
दोपहर 04:00 बजे: पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई अत्याधुनिक इमारत का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण।
दोपहर 04:10 बजे: डिजिटल माध्यम से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 74 अन्य पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन।
दोपहर 04:25 बजे: अमृतसर से वाराणसी के लिए नई ट्रेन ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ और करतोली-अंबाला ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
दोपहर 04:35 बजे से शाम 05:00 बजे तक: जालंधर कैंट स्टेशन परिसर में ही 5,470 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे, नेशनल हाईवे (NHAI) और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व सार्वजनिक जनसभा को संबोधन।
शाम 05:10 बजे: कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पीएपी (PAP) हेलीपैड के लिए रवानगी।
शाम 05:20 बजे: हेलीपैड से दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरेंगे।

PM Modi Jind Visit: मंत्री ने रेलवे कर्मियों से की बात

PM Modi Jind Visit: जींद से पूरे प्रदेश की 14 हजार 700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

हरियाणा में पीएम मोदी एक बार फिर से आ रहे हैं और  जींद से पूरे प्रदेश की 14 हजार 700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा, चंडीगढ़ में 6600 करोड़ और फिर जालंधर से पंजाब में 5470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम कुछ देर में जींद पहुंचने वाले हैं और 11 बजे जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान एकलव्य स्टेडियम में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और फिर जनसभा की जाएगी. जींद से प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे और दोपहर पौने दो बजे के रीब पेक कॉलेज में उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. फिर वहा से जालंधर पहुंचेंगे.

PM Modi Jind Visit: जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार, कुछ देर में होगा आगाज

हरियाणा के जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार है. इससे पहले. रेलमंत्री अश्वनी वैश्नव ने रेलवे जंक्शन पर लोको पायलट और स्टाफ से बातचीत की. थोड़ी ही देर में पीएम ट्रेन को झंडी दिखाने वाले हैं. राजेश कुमार इस ट्रेन के लोको पायलट हैं.

PM Modi Jind Visit: जींद में सुबह दस बजे रेलवे जंक्शन पहुंचेंगे पीएम मोदी

हरियाणा के जींद में पीएम मोदी शुक्रवार करीब दस बजे रेलवे जंक्शन पहुंचेंगे. यहां पर फिर वह हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे. यह ट्रेन जींद सिटी, पांडू-पिंडारा, भंभेवा, गोहाना सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए करीब सवा घंटे में ट्रेन सोनीपत पहुंचेगी औ इसका किरायार 5 रुपये से 25 रुपये तक होगा. जींद के अलावा राज्य के 22 जिलों में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा. इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा, केवल दो ही मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

PM Modi Chandigarh Visit: सीएम मान करेंगे चंडीगढ़ में पीएम का स्वागत

सीएम भगवंत मान पीएम मोदी को राजिंद्रा पार्क हैलीपैड पर अभिवादन करेंगे. चंडीगढ़ में ‘पेक’ में होने वाले समारोह में सीएम शामिल नहीं होंगे. जालंधर में पीएम को अमन अरोड़ा रिसीव करेंगे. इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेन्डली होंगे.

PM Modi Chandigarh Visit: चंडीगढ़ में पीएम की विजिट को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी

चंडीगढ़ में पीएम मोदी की विजिट को लेकर हर रोड पर अलर्ट किया गया है. ट्रिब्यून चौक पर भी अल्टरनेट रूट रखा गया है, जिसमें अगर कुछ रूट में बदलाव होता है तो एयरफोर्स वाला रूट रखा जाएगा और प्रधानमंत्री एयरफोर्स स्टेशन से सीधा ट्रिब्यून चौक और वहां से मध्य मार्ग और फिर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे. फिलहाल जो पहले रूट हैंस वही रखे गए हैं.

PM Modi Chandigarh Visit: पीजीआई में ₹1,200 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीजीआई में ₹1,200 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज़ सेंटर, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक शामिल है.  पीएम एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज़ सेंटर (एएनसी) और एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर (एएमसीसी) का उद्घाटन करेंगे तथा क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) की आधारशिला रखेंगे. लगभग ₹1,200 करोड़ की लागत वाली ये परियोजनाएँ संस्थान के इतिहास में सबसे बड़े विस्तारों में से एक हैं. इन नई सुविधाओं से न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड तथा अन्य पड़ोसी राज्यों के उन लाखों मरीजों को लाभ मिलेगा, जो उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए पीजीआईएमईआर पर निर्भर हैं.

PM Modi Jind Visit: हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे को लेकर उत्साहित हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे को लेकर उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संपर्क और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनका लोगों, विशेषकर युवाओं के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वह भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान वह चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच जाकर रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संस्कृति, संपर्क, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं. इन परियोजनाओं का लोगों, विशेषकर हमारी युवा शक्ति के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी.उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की ट्रेन संचालित होती हैं. यह रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.’’भारत में ही डिजाइन, तैयार और एकीकृत की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है. यह उन्नत रेलवे तकनीक के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता को दिखाती है. प्रधानमंत्री जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जींद में अन्य कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भिवानी और नारनौल के मेडिकल कॉलेज भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह संग्रहालय सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास, पूज्य सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय के योगदान को प्रदर्शित करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ जाना हमेशा सुखद अनुभव होता है. कल के कार्यक्रम के दौरान 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हैं.

PM Modi Haryana Visit LIVE: हिमाचल के अंब रेलवे स्टेशन का भी पीएम करेंगे लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश के लिए भी पीएम मोदी जींद से ऊना जिले के अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन को “अमृत स्टेशन” के रूप में राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन हिमाचल में बेहतर रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन और यात्रियों की सुविधा को नई गति देगा.

PM Modi Jind Visit: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दुल्हन की तरह सज रहा कालका रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. स्टेशन पर रंग-रोगन, आकर्षक सजावट, साफ-सफाई और तिरंगे की थीम पर विशेष डेकोरेशन का कार्य तेजी से चल रहा है. आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से स्टेशन के पुनर्विकसित स्वरूप का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर कालका रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के लिए रेलवे प्रशासन ने करीब 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला वाटरप्रूफ टेंट लगाया है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले वर्चुअल उद्घाटन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. रेलवे स्टेशन परिसर को आकर्षक बनाने के लिए हर कोने को संवारा जा रहा है. स्टेशन भवन पर रंग-बिरंगी रोशनी, तिरंगे की थीम पर सजावट और व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उद्घाटन समारोह के दौरान कालका रेलवे स्टेशन नए और भव्य स्वरूप में नजर आए.

PM Modi Chandigarh Visits: चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले पुलिस महकमें में हड़कंप

पीएम मोदी के दौरे से पहले, गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि जहां पर मोदी का कार्यक्रम चल रहा है, वहां बम फिट कर दिया है और बम से उड़ा दिया जाएगा. चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने आनन फानन में ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से पता लगाया तो सामने आया कि चंडीगढ़ का ही एक शख्स है, जो कि नशे का आदी है. उसने ही कंट्रोल रूम पर फोन किया था. आरोपी अविनाश चंडीगढ़ के सेक्टर 24 का रहने वाला है और 37 साल का है प्राइवेट जॉब करता है और काफी नशे का सेवन करता है. चंडीगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है. हालांकि जांच में सामने आया है कि नशे के सेवन के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर थ्रेट दिया था.

PM Modi Chandigarh Visits: चंडीगढ़ में पीएम मोदी के दौरे को लेकर 3 हजार पुलिस जवान तैनात

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए आज चंडीगढ़ पूरी तरह हाई अलर्ट पर. करीब 3,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल चुके हैं, जबकि एसपीजी प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान संभाल ली है. चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा स्वयं पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे है. प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) तक प्रस्तावित पूरे रूट, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की बिंदुवार जांच कल ही फाइनल हो गयी थी.





Leave a Comment