सोना-चांदी हुआ सस्ता, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 30 हजार से कम, जानें आज का रेट – Gold silver price drop today 17 july 2026 ibjarates sona chandi sasta friday gold 22 24k gold silver rate down szlbs


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 17 जुलाई 2026 को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार रुपये से नीचे ही है, वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट भी 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है. 

ibjarates.com पर 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार), सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है, जो बीते कारोबारी दिन शाम को 1 लाख 41 हजार रुपये से ज्यादा था. जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर अब 129398 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. 

आइए जानते हैं आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी

  शुद्धता गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितने रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     141679 141264  415 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      141112 140698  414 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      129778 129398  380 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      106259 105948  311 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      82882 82639  243 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      217434 216637  797 रुपये सस्ती

बता दें इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं, जो पूरे देश में मान्य होते हैं.

हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. वहीं, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों और शनिवार-रविवार को सोना-चांदी के रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

 

—- समाप्त —-



Leave a Comment