MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल


फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच है. 1966 के बाद पहली बार है जब दोनों देश विश्व कप में भिड़ेंगे, इस बार तो जंग खिताब के लिए है. एक तरफ लियोनेल मेसी होंगे, दूसरी तरफ लामिन यामाल और स्पेन का वो डिफेंड, जिसके खिलाफ इस संस्करण सिर्फ एक गोल हुआ है. इस महामुकाबले से पहले भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni का पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 10 साल पहले किया था. उनकी भविष्यवाणी सच हो गई!

स्पेन बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयनुसार 20 जुलाई (सोमवार) को 12:30 AM बजे होगा, यानी रविवार रात को. क्या इस मुकाबले की भविष्यवाणी MS Dhoni ने सालों पहले कर दी थी? उनके समर्थक तो यही कह रहे हैं और उनका एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है. बता दें कि स्पेन सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर आ रही है और अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में मात दी थी.

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच?

जैसे ही ये तय हुआ कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा, एमएस धोनी का 10 साल पुराना पोस्ट वायरल हो रहा. ये पोस्ट 2016 का है, जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी. उस समय धोनी कप्तान थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. इसमें उनके साथ अक्षर पटेल, करूँ नायर, जयदेव उनादकट बैठे हैं.

MS Dhoni के पोस्ट में शेयर की गई फोटो से साफ था कि वह फीफा गेम खेल रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘स्पेन बनाम अर्जेंटीना’. यही कारण है कि धोनी का पोस्ट वायरल हो रहा है. उनके समर्थक कह रहे हैं कि धोनी ने 10 साल पहले बता दिया था कि एक दिन ये दोनों टीमें इतने बड़े मंच पर आमने सामने होंगी.
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्वकप फाइलन की जंग में हारे कोई लेकिन जीतेगी स्पेनिश भाषा और संस्कृति

डिफेंडिंग चैंपियन दे पाएगी स्पेन को मात?

अर्जेंटीना डिफेंडिंग चैंपियन है, लियोनेल मेसी की टीम की निगाहें लगातार दूसरे विश्व कप पर है. लेकिन उन्हें पता है कि स्पेन की वर्तमान टीम को हराना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उनकी ताकत उनके स्ट्राइकर्स नहीं बल्कि उनकी डिफेन्स है. इस डिफेन्स का तोड़ इस संस्करण कोई नहीं निकाल पाया है. हालांकि 39 वर्षीय मेसी अनुभवी हैं और दुनिया के सबसे शानदार स्ट्राइकर भी, इसलिए अर्जेंटीना खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?



Leave a Comment