Palamu News: पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। 18 पदों के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। चुनाव 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। नामांकन पत्र 18 उम्मीदवारों ने भरे हैं और उनकी जांच वैद्य पाई गई है। वार्षिक आम सभा 19 जुलाई को होगी।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध होना तय है। 18 पदों के लिए अबतक 18 लोगों ने ही नामांकन पत्र भरा है । जिला क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव वर्ष 2026 से 2029 तक तीन वर्षों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है । इसके प्रथम कड़ी में गुरुवार को नामांकन पत्र वितरण का समय निर्धारित था जिसमें कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 18 पदों के विरूद्ध कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन पत्र जमा करने का निर्धारित शुक्रवार को 18 म्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
चुनाव अधिकारी राणा मनोज सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद सारे पत्रों की जांच की गई । जांच में सारे उम्मीदवारों का नामांकन पत्र वैद्य पाया गया। शनिवार को नाम वापसी का समय निर्धारित है । अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेते हैं तो 19 जुलाई 2026 दिन रविवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में इनकी औपचारिक घोषणा की जाएगी ।विदित हो कि पलामू जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन में 18 पद है और अबतक 18 लोगों ने ही नामांकन पत्र भरकर जमा किया है ।ऐसे में 19 जुलाई को होने वाली वार्षिक बैठक में इन्हीं लोगों की घोषणा किया जाना लगभग तय है। जानकारी के अनुसार क्रिकेट संघ से करीब 62 लोग जुड़े है।
