NEET UG 2026: देश में MBBS की 1.37 लाख सीटों पर होंगे दाखिले, सीट मैट्रिक्स जारी, देखें राज्यवार ब्योरा, Career Hindi News


NEET UG 2026 MBBS Seat Matrix : नीट यूजी 2026 के जरिए देश भर की 136939 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें इस वर्ष 127028 एमबीबीएस सीटें रिन्यू हुई हैं और 9911 नई जोड़ी गई हैं। भारत में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में ये सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध होंगी।

NEET UG 2026 MBBS Seat Matrix : नीट यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स एमबीबीए (MBBS) कोर्स (INIs को छोड़कर) की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसके मुताबिक नीट यूजी 2026 के जरिए देश भर की 136939 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें इस वर्ष 127028 एमबीबीएस सीटें रिन्यू हुई हैं और 9911 नई जोड़ी गई हैं। भारत में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में ये सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध होंगी। एनएमसी की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स में नए मेडिकल कॉलेजों और जिन संस्थानों में सीटें बढ़ाई गई हैं, उनकी पूरी डिटेल्स दी गई है। साथ ही यह भी बताया है कि किस राज्य में कितनी प्राइवेट और सरकारी मेडिकल सीटें हैं।

स्वीकृत सीटों की संख्या से अधिक एडमिशन नहीं

NMC ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश केवल मंजूर सीटों पर ही किए जाएंगे और किसी भी स्थिति में स्वीकृत संख्या से अधिक एडमिशन नहीं दिया जा सकेगा।

सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 तक स्वीकृत सीटों के आधार पर

NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यह सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 तक स्वीकृत सीटों के आधार पर तैयार की गई है। हालांकि यदि अपील समिति या अन्य सक्षम प्राधिकरण कोई फैसला लेता है तो इसमें संशोधन भी किया जा सकता है। संशोधित सीट मैट्रिक्स NMC की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और उसी के आधार पर केंद्र व राज्य सरकारों की काउंसलिंग समितियां प्रवेश प्रक्रिया संचालित करेंगी।

निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 7 दिन की समयसीमा

एनएमसी ने जिन निजी मेडिकल कॉलेजों को नया संस्थान खोलने या सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है, उन्हें 7 दिनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (E-Bank Guarantee) जमा करने का निर्देश दिया है। बैंक गारंटी मिलने और सही पाए जाने के बाद ही MARB संबंधित कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन (LoP) जारी करेगा।

कहां कितनी सीटें बढ़ी

– सरकारी कॉलेज (Government): कुल 441 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 63,296 सीटें (61,185 रिन्यू + 2,111 नई/बढ़ी हुई) उपलब्ध हैं

– प्राइवेट कॉलेज (Private): कुल 382 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें कुल 73,643 सीटें (65,843 रिन्यू + 7,800 नई/बढ़ी हुई) उपलब्ध हैं

– नए स्थापित कॉलेज

इस वर्ष 25 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 2,400 MBBS सीटें शामिल हैं। इनमें 7 सरकारी मेडिकल कॉलेज (400 सीटें) और 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (2,000 सीटें) शामिल हैं।

किस राज्य में MBBS की कितनी प्राइवेट और सरकारी सीटें, राज्यवार ब्योरा ( Statewise MBBS Seats )

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा जारी एमबीबीएस (MBBS) की राज्यवार सरकारी और प्राइवेट सीटों का पूरा ब्योरा

| क्रमांक | राज्य | सरकारी सीटें | प्राइवेट सीटें | कुल सीटें |

| 1 | अंडमान और निकोबार | 114 | 0 | 114 |

| 2 | आंध्र प्रदेश | 3,515 | 3,950 | 7,465 |

| 3 | अरुणाचल प्रदेश | 100 | 0 | 100 |

| 4 | असम | 1,875 | 0 | 1,875 |

| 5 | बिहार | 1,710 | 2,450 | 4,160 |

| 6 | चंडीगढ़ | 200 | 0 | 200 |

| 7 | छत्तीसगढ़ | 1,725 | 1,200 | 2,925 |

| 8 | दादरा और नगर हवेली | 177 | 0 | 177 |

| 9 | दिल्ली | 1,165 | 250 | 1,415 |

| 10 | गोवा | 250 | 0 | 250 |

| 11 | गुजरात | 4,250 | 3,500 | 7,750 |

| 12 | हरियाणा | 1,060 | 1,900 | 2,960 |

| 13 | हिमाचल प्रदेश | 721 | 150 | 871 |

| 14 | जम्मू और कश्मीर | 1,525 | 150 | 1,675 |

| 15 | झारखंड | 800 | 700 | 1,500 |

| 16 | कर्नाटक | 4,400 | 10,995 | 15,395 |

| 17 | केरल | 1,855 | 3,849 | 5,704 |

| 18 | मध्य प्रदेश | 3,020 | 3,000 | 6,020 |

| 19 | महाराष्ट्र | 6,000 | 7,099 | 13,099 |

| 20 | मणिपुर | 400 | 150 | 550 |

| 21 | मेघालय | 100 | 150 | 250 |

| 22 | मिजोरम | 100 | 0 | 100 |

| 23 | नागालैंड | 100 | 0 | 100 |

| 24 | ओडिशा | 1,850 | 1,100 | 2,950 |

| 25 | पुडुचेरी | 180 | 1,600 | 1,780 |

| 26 | पंजाब | 900 | 950 | 1,850 |

| 27 | राजस्थान | 4,480 | 3,600 | 8,080 |

| 28 | सिक्किम | 100 | 100 | 200 |

| 29 | तमिलनाडु | 5,349 | 8,650 | 13,999 |

| 30 | तेलंगाना | 4,400 | 5,850 | 10,250 |

| 31 | त्रिपुरा | 200 | 300 | 500 |

| 32 | उत्तर प्रदेश | 5,700 | 8,300 | 14,000 |

| 33 | उत्तराखंड | 625 | 850 | 1,475 |

| 34 | पश्चिम बंगाल | 4,350 | 2,850 | 7,200 |

नए स्थापित मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट और वहां उपलब्ध MBBS की सीटें

सरकारी मेडिकल कॉलेज (कुल 7 कॉलेज, 400 सीटें):

आंध्र प्रदेश: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पिदुगुरल्ला – 50 सीटें

छत्तीसगढ़: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दंतेवाड़ा – 50 सीटें

छत्तीसगढ़: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जांजगीर-चांपा – 50 सीटें

छत्तीसगढ़: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जशपुर-कुनकुरी – 50 सीटें

छत्तीसगढ़: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम – 50 सीटें

छत्तीसगढ़: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मनेंद्रगढ़ – 50 सीटें

सिक्किम: सिक्किम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज – 100 सीटें

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (कुल 18 कॉलेज, 2,000 सीटें):

आंध्र प्रदेश: आरवीएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 50 सीटें

बिहार: बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट – 100 सीटें

बिहार: श्रीनिवास जी एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 100 सीटें

छत्तीसगढ़: मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 100 सीटें

हरियाणा: संस्कारम स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज – 100 सीटें

झारखंड: सिदो कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल – 100 सीटें

कर्नाटक: अल्वास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर – 150 सीटें

कर्नाटक: चेट्टीनाड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च – 100 सीटें

महाराष्ट्र: बी.एस.पी. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल – 150 सीटें

महाराष्ट्र: माउली मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – 100 सीटें

राजस्थान: भारत विकास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – 150 सीटें

राजस्थान: डॉ. बी. एस. तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च – 150 सीटें

राजस्थान: प्रिंस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल – 50 सीटें

तमिलनाडु: एपीएस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट – 150 सीटें

तेलंगाना: राजा राजेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज – गर्ल्स – 150 सीटें

उत्तर प्रदेश: फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज, एफएस यूनिवर्सिटी – 100 सीटें

उत्तर प्रदेश: सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज – 50 सीटें

पश्चिम बंगाल: एसकेएस मेडिकल कॉलेज – 150 सीटें



Leave a Comment