Last Updated:
POJK News: पाकिस्तान ने पीओजेके के गिलगित-बाल्टिस्तान को अस्थायी प्रांत बनाने का नया दांव चला है. वहां की असेंबली में एक प्रस्ताव पास किया गया है. इसमें इलाके को नेशनल असेंबली और सीनेट में हक देने की मांग हुई है. पाकिस्तान एक तरफ इसे सूबा बना रहा है. दूसरी तरफ वह कश्मीर मुद्दे पर भी अपनी पुरानी रट लगा रहा है. भारत हमेशा से इस इलाके को अपना अटूट हिस्सा मानता है.
पीओजेके में पाकिस्तान का नया खेल, गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत बनाने की तैयारी से हो गई टेंशन. (File Photo : ANI)
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर एक नई चाल चली है. वहां की असेंबली ने इस इलाके को पाकिस्तान का अस्थायी प्रांत बनाने का प्रस्ताव पास किया है. इस दांव से पाकिस्तान वहां के लोगों को नेशनल असेंबली और सीनेट में संवैधानिक हक देना चाहता है. इस प्रस्ताव में एक चालाकी भी की गई है. इसमें कहा गया है कि इस कदम से कश्मीर विवाद और यूएन प्रस्तावों पर पाकिस्तान के रुख में बदलाव नहीं आएगा. मतलब पाकिस्तान एक तरफ इसे अपने सिस्टम में ला रहा है. दूसरी तरफ वह अपनी पुरानी लाइन भी बनाए रखना चाहता है. भारत हमेशा से कहता रहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है. इसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है. भारत की नजर में यह प्रस्ताव पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले इलाके में बदलाव की एक और साजिश है. दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने ही बुने जाल में बुरी तरह उलझ गया है. पीओजेके और बलूचिस्तान में बगावत भड़क उठी है.
पीओजेके में पाकिस्तान के खिलाफ भड़क उठी है बगावत
पाकिस्तान एक तरफ गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत बनाने का सपना देख रहा है. वहीं दूसरी तरफ पीओजेके में उसके खिलाफ भारी बगावत हो रही है. रावलाकोट में लगातार छठे हफ्ते प्रदर्शन जारी हैं. इन प्रदर्शनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायरिंग से अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है. जेएएसी के नेता सरदार अम्मान खान ने पाकिस्तान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है. अम्मान खान ने कहा, ‘यह जबरन कब्जा किया गया इलाका है.’ उन्होंने साफ किया कि यह आंदोलन जीत मिलने तक चलता रहेगा.
पीओजेके पर पाकिस्तान का नया दांव.
पाकिस्तानी सेना ने ही कश्मीरियों के हाथों में थमाए थे हथियार
बलूचिस्तान में भी पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान
About the Author

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…और पढ़ें