विक्रम वन: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार, क्या हैं इसकी खूबियां


स्काईरूट का 'विक्रम-1' रॉकेट श्रीहरिकोटा लॉन्च पैड पर लॉन्च के लिए तैयार है

इमेज स्रोत, skyrootaerospace

इमेज कैप्शन, स्काईरूट का ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा लॉन्च पैड पर लॉन्च के लिए तैयार है

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार है. स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने बताया है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के श्रीहरिकोटा लॉन्च पैड पर 18 जुलाई को सुबह 11:30 बजे इसके लॉन्च के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

इस रॉकेट (लॉन्च व्हीकल) को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने बनाया है.

करीब चार साल पहले इसी कंपनी ने विक्रम-एस नामक एक सबऑर्बिटल रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था.

अब विक्रम-1 नामक ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार है.

स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना ने बीबीसी को बताया, “पहले हमने ‘विक्रम-एस’ को ‘मिशन सर्वम’ नाम दिया था. अब हमने ‘विक्रम-1’ के लॉन्च को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया है.”



Leave a Comment