500 Athletes Are Undergoing Training For Nine Sports At The Sports Complex. – Shimla News 500 खिलाड़ी ले रहे हैं प्रशिक्षण



500 athletes are undergoing training for nine sports at the sports complex.




वॉलीबाल, बैडमिंटन और कराटे प्रशिक्षण के लिए अधिक उत्साह

जूडो और ताइक्वांडो भी सीख रहे हैं खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शहर के करीब 500 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल परिसर में खिलाड़ियों को फिटनेस सेंटर सहित कुल नौ खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खेल परिसर प्रबंधन के अनुसार यहां बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शूटिंग के अलावा फिटनेस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध है। परिसर में प्रत्येक माह की 10 तारीख तक प्रशिक्षण और खेल अभ्यास के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलती है। खिलाड़ियों को अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेल परिसर में सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।



कोट

खेल परिसर में वर्तमान में करीब नौ खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां विभिन्न खेलों में करीब 500 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हर माह 10 तारीख तक प्रवेश प्रक्रिया चलती है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

-अनुराग वर्मा, इंचार्ज, खेल परिसर



Leave a Comment