एक ही मरीज हुआ कई बार हुआ भर्ती, क्या है RGHS घोटाले, जिसमें हुए करोड़ों के वारे न्यारे, अब एक्शन – rajasthan rghs hospital fraud billing and illegal ipd claims penalty bjp bhajanlal govt action


आरजीएचएस स्कीम में एक के बाद नए खुलासे हो रहे हैं। एक बार फिर इस स्कीम के जरिए फर्जी बिल उठाए जानें का माला खुला है। तीन महीनों में 51 संबद्ध अस्पतालों को योजना से सस्पेंड किया गया है।

rajasthan government health scheme rghs scam
आरजीएचएस घोटाला में फिर से सरकार की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया
जयपुर: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में एक बार फिर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े और गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ है। अस्पतालों की ओर से एक ही मरीज को बार-बार भर्ती (आईपीडी) दिखाकर लाखों रुपये के फर्जी बिल उठाने का मामला सामने आया है। इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने बीते तीन महीनों में 51 संबद्ध अस्पतालों को योजना से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले – करप्शन बर्दाशत नहीं

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और फर्जी क्लेम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आरजीएचएस योजना को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

24 अस्पतालों पर 3 करोड़ का जुर्माना, ये नाम आए सामने

प्रमुख शासन सचिव के अनुसार, पिछले एक महीने के दौरान ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर 24 नामचीन अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इन अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना (रिकवरी) लगाया गया है।

कार्रवाई के दायरे में आए प्रमुख अस्पतालों में शामिल हैं:

  • पारस जेके हॉस्पिटल (उदयपुर)
  • जील हॉस्पिटल (डूंगरपुर)
  • मार्बल सिटी हॉस्पिटल (अजमेर)
  • मणिपाल हॉस्पिटल (जयपुर)
  • सोनी हॉस्पिटल (जयपुर)
  • इंडस हॉस्पिटल (जयपुर) सहित कुल 24 अस्पताल।

जांच में खुले फर्जीवाड़े के तौर-तरीके

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने बताया कि विस्तृत ऑडिट और जांच के दौरान कई गंभीर वित्तीय और प्रक्रियागत गड़बड़ियां पकड़ी गईं। आरोप है कि अस्पतालों की ओर से राजकोष को चूना लगाने के लिए निम्नलिखित हथकंडे अपनाए जा रहे थे।
दस्तावेजों की डुप्लीकेसी: एक ही दस्तावेज का बार-बार इस्तेमाल करना।
अनावश्यक जांचें: मरीजों की जरूरत से ज्यादा मेडिकल जांचें करवाना।
पैकेज को तोड़ना: अधिक भुगतान पाने के लिए एक ही पैकेज में शामिल सेवाओं को अलग-अलग दिखाकर क्लेम करना।
फर्जी आईपीडी: ओपीडी (बाह्य रोगी) के सामान्य मरीजों को जबरन आईपीडी (भर्ती) में बदलकर क्लेम उठाना।

इन गड़बड़ियों से सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा था, जिसकी पुष्टि होने और अस्पतालों का पक्ष सुनने के बाद यह सख्त फैसला लिया गया।

ऑडिट सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा

स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने कहा कि योजना के संचालन में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का संकल्प है कि जनता की गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा केवल पात्र लाभार्थियों के इलाज पर ही खर्च हो। इसके लिए ऑडिट सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में फर्जी बिलिंग या वित्तीय अनियमितता करने वालों पर ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहे।

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आरजीएचएस’ (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े और गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ है। अस्पतालों द्वारा एक ही मरीज को बार-बार भर्ती (आईपीडी) दिखाकर लाखों रुपये के फर्जी बिल उठाने का मामला सामने आया है। इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने बीते तीन महीनों में 51 संबद्ध अस्पतालों को योजना से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है।

खुशेंद्र तिवारी

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।… और पढ़ें