भारत से कैसे ज्यादा हुआ ताइवान का मार्केट कैप:आबादी, क्षेत्रफल से Gdp तक में पीछे, फिर शेयर बाजार क्यों आगे? – Taiwan Surpasses Market Value Of India Share Market On High Ai Investments Fii Exit Downgrades Indian Cap Expl
{“_id”:”6a156b1b1c47790ca005461a”,”slug”:”taiwan-surpasses-market-value-of-india-share-market-on-high-ai-investments-fii-exit-downgrades-indian-cap-expl-2026-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भारत से कैसे ज्यादा हुआ ताइवान का मार्केट कैप: आबादी, क्षेत्रफल से GDP तक में पीछे, फिर शेयर बाजार क्यों आगे?”,”category”:{“title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”}}
भारत और ताइवान का शेयर बाजार। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताइवान के शेयर बाजार ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस छोटे से द्वीप के शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखा गया। यह उछाल इतना ज्यादा रहा कि एक ही बार में ताइवान के स्टॉक मार्केट की कीमत भारत के शेयर बाजार से ज्यादा हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन ताइवान का शेयर बाजार करीब 4.95 ट्रिलियन डॉलर वैल्यू का हो गया, जबकि भारत का शेयर बाजार लगातार गिरावटों के कुछ सिलसिलों की वजह से 4.92 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वह भी तब जब सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही तेज बढ़त देखी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि ताइवान के शेयर बाजार का मार्केट कैप इस वैल्यू तक तब पहुंच गया है, जबकि उसकी अर्थव्यवस्था भारत के मुकाबले चार गुना से ज्यादा छोटी है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत और ताइवान में आबादी, क्षेत्रफल और आर्थिक मानकों में कितना अंतर है? ताइवान का शेयर बाजार इन अंतरों के बावजूद भारत के शेयर बाजार से आगे कैसे निकल गया है? मौजूदा समय में दुनिया के शेयर बाजारों की मार्केट वैल्यू क्या है? भारत के शेयर बाजारों को हालिया दिनों में झटका क्यों लगा है? आइये जानते हैं…