French Open:रोलां गैरो में गूंजा ‘निशेश-निशेश’, भारतीय मूल के खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा उलटफेर; टेलर को हराया – ‘nishesh! Nishesh!’ Echoes At Roland Garros After Indian-origin Star Basavareddy’s Stunning Win
{“_id”:”6a1425dfb12f4150550b530c”,”slug”:”nishesh-nishesh-echoes-at-roland-garros-after-indian-origin-star-basavareddy-s-stunning-win-2026-05-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”French Open: रोलां गैरो में गूंजा ‘निशेश-निशेश’, भारतीय मूल के खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा उलटफेर; टेलर को हराया”,”category”:{“title”:”Tennis”,”title_hn”:”टेनिस”,”slug”:”tennis”}}
निशेश – फोटो : instagram @nishesh05
विस्तार
निशेश बसावारेड्डी ने फ्रेंच ओपन 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने टेनिस जगत को चौंका दिया। भारतीय मूल के इस युवा अमेरिकी खिलाड़ी ने रोलां गैरो के पहले दौर में सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। 21 वर्षीय निशेश ने चार सेट तक चले मुकाबले में फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से मात दी। दुनिया में 148वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी से ऐसी उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी, लेकिन उन्होंने शानदार खेल दिखाकर सबको हैरान कर दिया।