French Open:नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे, कड़े मुकाबले में वैलेंटिन रॉयर को हराया – French Open: Novak Djokovic Reached The Third Round Of The French Open Defeating Valentin Royer
{“_id”:”6a17e42cbc52ffd4f80d1912″,”slug”:”french-open-novak-djokovic-reached-the-third-round-of-the-french-open-defeating-valentin-royer-2026-05-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”French Open: नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे, कड़े मुकाबले में वैलेंटिन रॉयर को हराया”,”category”:{“title”:”Tennis”,”title_hn”:”टेनिस”,”slug”:”tennis”}}
नोवाक जोकोविच – फोटो : PTI
विस्तार
तीन बार के चैंपियन और पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने कड़े मुकाबले में फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने रॉयर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2, 6-7(9), 6-3 से जीत दर्ज की। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में 6/5 पर एक मैच प्वाइंट गंवा दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद बेहतरीन वापसी करते हुए तीन घंटे और 28 मिनट तक चले मुकाबले में रॉयर को मात दी।