दिल्ली-ncr में मौसम लेगा करवट:चलेगी तेज हवा, आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें; Imd ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – Orange Alert For Severe Thunderstorm Hailstorm In Delhi


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। 


Orange alert for severe thunderstorm hailstorm in delhi

दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेने के संकेत दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।



Leave a Comment