‘नफरत करने वाले कहेंगे तुम 15 साल के नहीं हो…’, वैभव सूर्यवंशी पर फ‍िदा हुए आंद्रे रसेल, दी ये नसीहत – andre russell advice vaibhav sooryavanshi 15 years age comment social media instagram story tspok


आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली. 

इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से जमकर रिकॉर्ड तोड़े. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े. 

वैभव सूर्यवंशी का इस सीजन 242.85 की स्ट्राइक रेट रही, जो एक IPL सीजन में किसी भी बल्लेबाज की बेहतरीन स्ट्राइक रेट है. बड़े से बड़े दिग्गज इस वक्त 15 साल के इस यंग स्टार वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे.

वैभव के धमाकेदार प्रदर्शन को देखकर आंद्रे रसेल भी उनके फैन बन गए हैं. आंद्रे रसेल ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए एक खास स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने वैभव को सलाह देते हुए कहा कि उनको उम्र को लेकर लगातार कमेंट्स करने वालो पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: IPL की सबसे बड़ी चूक… कुछ लाख की वजह से छूटे वैभव सूर्यवंशी, अब दिल्ली कैपिटल्स पछतावे में डूबी!

आंद्रे रसेल ने लिखा, ‘बधाई हो यंगस्टर, नफरत करने वाले कहेंगे कि तुम 15 साल के नहीं हो, किसे परवाह है. 30 साल के खिलाड़ी यहां वो करने की कोशिश कर रहे हैं जो तुम कर रहे हो. लगे रहो, मैं तुम्हारा फैन हूं. गेंद देखो, गेंद मारो.’

आंद्रे रसेल ने इंस्टाग्राम पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए खास स्टोरी लगाई

दरअसल लगातार सोशल मीडिया पर वैभव की उम्र को लेकर चर्चा होती रहती है. वैभव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोग उनकी असली उम्र को लेकर ट्रोल करते रहते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने इस पूरे सीजन में 65 छक्के जड़ दिए हैं ,जो एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, गेल ने 59 छक्के जड़े थे. 

बता दें कि रसेल आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है. उन्होंने 2019 आईपीएल सीजन में 52 सिक्स लगाए थे.

—- समाप्त —-


Leave a Comment