दिल्ली में फिर फटा Ac ‘बम’:पूर्व Ias धनेंद्र की मौत, बेटा गंभीर; ब्लास्ट से मकान में लगी आग; धुएं से घुटा दम – Retired Ias Officer Dies In Hauz Khas House Fire Ac Blast Suspected


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 28 May 2026 10:45 PM IST

पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11:18 बजे हौजखास थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिये आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। उस समय घर में धनेंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू गर्ग, बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे।


Retired IAS officer dies in Hauz Khas house fire AC blast suspected

एसी में हुआ ब्लास्ट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दक्षिण दिल्ली के पॉश हौज खास इलाके में मकान में आग लगने से विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे सेनानिृवत आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग (80) की मौत हो गई। उनका बेटा धुएं की चपेट में आने से गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह दमकल कर्मी एसी के इंडोर यूनिट में धमाका होना बता रहे हैं। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में उनके साथ पत्नी के अलावा बेटा और दो घरेलू सहायक रहते हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Comment