बाजार बंद के दौरान अचानक भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स-निफ्टी सभी इंडेक्स भारी दबाव में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी करीब 400 अंक टूटकर 23,500 के करीब पहुंच गया है. वहीं सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर 4,800 के ऊपर कारोबार कर रहा है. सबसे ज्यादा दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखाई दे रहा है.
BSE टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 4 शेयर ही मामूली तेजी पर कारोबार कर रहे थे, बाकी सभी 26 शेयर बिखर गए हैं. सबसे ज्यादा गिरावट इंडिगो, टाटा स्टील और पावरग्रिड जैसे शेयरों में आई है.
क्यों गिरा शेयर बाजार?
अमेरिका ईरान जंग: अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है. रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान गुरुवार को अपने युद्धविराम को बढ़ाने और होर्मुज से होकर गुजरने वाले जहाजों पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है, और ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा है कि इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है.
वीआईएक्स में तेजी: इंडिया VIX में तगड़ी बढ़ोतरी हो गई है, जो 6% बढ़कर 15.91 पर पहुंच गया है. यह एक बड़े गिरावट का संकेत देता है.
FII की सेलिंग: भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं. सबसे जयादा बिकवाली साल 2026 में देखी जा रही है, जो अभी तक 2.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है. बुधवार को 1040 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे.
—- समाप्त —-