‘पारले वाले तेरी लॉटरी लग गयी…’ PM मोदी के Melody गिफ्ट पर मीम की बाढ़ – pm modi gifts melody toffees to giorgia meloni social media meme tstf


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं. रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा एक खास वीडियो की हो रही है, जिसने इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ ट्रेंड शुरू कर दिया है. दरअसल, पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट गिफ्ट किया. इस हल्के-फुल्के अंदाज ने हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग में अलग ही रंग भर दिया.

मेलोनी ने इस खास पल का एक छोटा वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. वीडियो में पीएम मोदी उन्हें Melody टॉफियों का पैकेट देते नजर आ रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा ‘गिफ्ट के लिए धन्यवाद.’

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ‘मेलोडी’ ट्रेंड शुरू कर दिया.  टॉफी वाले इस वीडियो के बाद यूजर्स  प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं.

कई लोगों ने इसे दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना रिश्ते की झलक बताया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही पोस्ट

ब्रिग वर्मा नाम के यूजर लिखते हैं कि मोदी जी ने बिना खर्चे के, पारले जी की मेलोडी टॉफी को चर्चे में ला दिया.

वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले की तो अब लॉटरी लग गई.

मेलोडी सिर्फ एक टॉफी नहीं रही… ये अब डिप्लोमेसी बन चुकी है!

वहीं कुछ लोग अब मेलोडी टॉफी की बढ़ने वाली सेल्स को लेकर मजेदार अंदाज में बातें करने लगे.

 

दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान दोस्ताना माहौल देखने को मिला. डिनर के बाद पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक ‘कोलोसियम’ का साथ में दौरा भी किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं को बातचीत करते और ऐतिहासिक स्थल का जायजा लेते देखा गया. भारत और इटली के रिश्तों के बीच यह मुलाकात एक मजबूत दोस्ती और बेहतर कूटनीतिक संबंधों का संकेत मानी जा रही है. 

—- समाप्त —-




Leave a Comment