Asiad Trials:विनेश को सिर्फ 50 किलो ट्रायल में भाग लेने दे सकता है Wfi, वजन में मिलेगी एक किलो तक की रियायत – Wfi Deciding To Allow Vinesh Phogat Only In The Women’s 50kg Category In The Asian Games Selection Trials
{“_id”:”6a19c8fbe7e7b4d49c0b368b”,”slug”:”wfi-deciding-to-allow-vinesh-phogat-only-in-the-women-s-50kg-category-in-the-asian-games-selection-trials-2026-05-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Asiad Trials: विनेश को सिर्फ 50 किलो ट्रायल में भाग लेने दे सकता है WFI, वजन में मिलेगी एक किलो तक की रियायत”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
विनेश फोगाट – फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और स्टार पहलवान विनेश फोगाट के बीच विवाद एक नया मोड़ ले सकता है। राष्ट्रीय महासंघ ने उन्हें एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में सिर्फ महिलाओं के 50 किलो वर्ग में भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है। डब्ल्यूएफआई सूत्रों के अनुसार महासंघ के अधिकारियों ने उसके पसंदीदा भारवर्ग को लेकर पुष्टि का इंतजार किया, लेकिन दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश की ओर से शुक्रवार रात तक उन्हें कोई सूचना नहीं मिली।