बेंगलुरु में एक स्कूल में अचानक लगी भीषण आग ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया. आग स्कूल की ऊपरी मंजिल पर भड़की, जिसके बाद दूर तक काला धुआं और तेज लपटें दिखाई देने लगीं. घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और दमकल विभाग को सूचना दी गई. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है. ये भी पता नहीं चल पाया है कि उस समय स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद था या नहीं. राहत की बात ये है कि गर्मी की छुट्टियों के कारण स्कूलों में नियमित गतिविधियां नहीं चल रही हैं.