गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. पुराने विवाद के चलते सूर नाम के एक हिंदू लड़के की उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि असद नामक आरोपी ने सूर को बहाने से बुलाया और बकरा हलाल देखने की बात कहकर उस पर हमला कर दिया. इस घटना से इलाके में भारी तनाव है और हिंदू संगठन इंसाफ की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर असद सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.