दिग्गजों पर भारी बॉस बेबी:15 साल के बच्चे ने Ipl 2026 में तोड़े कितने रिकॉर्ड? आंकड़ों में सूर्यवंशी का वैभव – Vaibhav Sooryavanshi Ipl 2026 Stats Graphics: From Powerplay To Playoffs, Season That Rewrote The Record Books


आईपीएल युवाओं को दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इसके 19 सीजन के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी उभरकर सामने आए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी छाप छोड़ी। हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, शॉन मार्श, जसप्रीत बुमराह, जैसे कई उदाहरण मौजूद हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 ने भारतीय क्रिकेट को एक नया हीरा दिया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी धांसू बल्लेबाजी से ऐसे कीर्तिमान बनाए हैं, जो शायद ही कोई कभी भूल पाएगा।





इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है। वैभव ने बड़े से बड़े गेंदबाज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 2025 में अपनी अपार प्रतिभा की झलक दिखाने के बाद सूर्यवंशी ने 2026 में अपने खेल को ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया, जैसा न केवल आईपीएल में बल्कि किसी किशोर खिलाड़ी से पहले कभी देखने को नहीं मिला था। महज 15 साल की उम्र में वह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ रहे हैं, बल्कि इस प्रारूप के लंबे समय से स्थापित मानकों को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।


Leave a Comment