पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने उस समय भारी तनाव फैल गया, जब तृणमूल कांग्रेस अपने गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंची. ज्ञापन सौंपने से पहले ही तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई.
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए.
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में चोट लग गई. सिर पर भीगा हुआ रूमाल रखे कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि चंडीतला थाने में ज्ञापन देने जाते समय उन पर हमला किया गया. उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया.
—- समाप्त —-