जिम्मेदारी:विनेश के सामने चुनाव लड़ने वाले को मिला पुरस्कार, कांडा के खिलाफ नामांकन वापस लेने वाले को भी इनाम – Haryana Bjp Rewards Loyalty: Leader Who Contested Against Vinesh Phogat Appointed Board Chairman


आखिरकार डेढ़ साल बाद भाजपा ने उन नेताओं को पुरस्कार के तौर पर चेयरमैन नियुक्त किया, जिन्होंने पार्टी के हर फैसले को सबसे ऊपर माना। मुश्किल समय में भी धैर्य में बनाकर रखा। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से ओलिंपियन पहलवान और वर्तमान में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कैप्टन योगेश बैरागी को समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया है। 


भले ही चुनाव विनेश ने जीता हो, मगर चर्चे योगेश के भी खूब थे। जाट बहुल्य क्षेत्र से जब कोई लड़ना नहीं चाह रहा था तो योगेश ने बिना कुछ कहे पार्टी का फैसला स्वीकार कर लिया था और विनेश से मात्र सात हजार वोटों से हारे थे।

अब पार्टी ने उन्हें चेयरमैनी देकर उन्हें रिटर्न गिफ्ट किया है। भाजपा सरकार ने सिरसा के रोहतास जांगड़ा को श्रम कल्याण बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सिरसा से टिकट दिया था। चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी थी, मगर मगर ऐन वक्त पर भाजपा का गोपाल कांडा को समर्थन देने पर पार्टी ने उनसे अपना नामांकन वापस लेने को कहा। 

 


Leave a Comment